Gayatri Jayanti 2026 : धन, ज्ञान और सफलता के लिए गायत्री जयंती के दिन अपनाएं ये विशेष उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 10:33 AM (IST)

Gayatri Jayanti 2026 : हिंदू धर्म में गायत्री जयंती का बहुत खास महत्व है। माना जाता है कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आदि शक्ति ने ज्ञान के रूप में मां गायत्री का अवतार लिया था। तभी से हर साल गायत्री जयंती का पावन पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। मां गायत्री को त्रिमूर्ति के रूप में पूजा जाता है, इन्हें देवी सरस्वती, देवी पार्वती और देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। गायत्री माता को वेदमाता भी कहा गया है यानी उन्हें सभी वेदों का ज्ञान है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ और सच्चे मन से गायत्री माता की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और मन की हर मुराद पूरी होती है। इस दिन कुछ ऐसे काम है जो जरूर करने चाहिए। इन कामों और उपायों को करने से देवी गायत्री की खास कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि गायत्री जयंती के दिन कौन से कामों को करना चाहिए। 

Gayatri Jayanti 2026

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र स्नान करें
गायत्री जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। मां गायत्री का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों और नामों का जाप करें। ऐसा करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। 

सूर्य देव को अर्घ्य दें
मां गायत्री का सीधा संबंध सूर्य देव और तेज से है। इसलिए स्नान के बाद एक तांबे के लोटे में जल, अक्षत, लाल चंदन और लाल फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। 

Gayatri Jayanti 2026

विशेष चीजों का दान करें
गायत्री जयंत्री के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने का बहुत खास महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री दान करें और ब्राह्मणों को अन्न दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। 

मां गायत्री का विशेष पूजन और भोग
गायत्री जयंती के दिन घर के मंदिर में मां गायत्री की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें और उनके समक्ष घी का दीपक जलाकर उनकी आरती करें। साथ ही देवी को पीले रंग के फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां गायत्री की खास कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Gayatri Jayanti 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News