होली: ब्राह्मण सभा ने आयोजित किया कार्यक्रम

Monday, Mar 25, 2024 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पश्चिम विहार स्थित गौरी शंकर मंदिर में ब्राह्मण सभा पश्चिमी दिल्ली ने होली उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्राह्मण सभा पश्चिमी दिल्ली के अध्यक्ष व दिल्ली पंचायत संघ के सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोबाइल पर व्यस्त रहने की जगह अच्छा लग रहा है कि ऐसे उत्सवों से हम अपनी संस्कृति, त्योहारों से जुड़े हैं।

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश शर्मा ने भी पानी को व्यर्थ न बहाने के संकल्प याद दिलाए। अन्य ब्राह्मण सभा पश्चिमी दिल्ली के संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष भारत भारद्वाज, उपाध्यक्ष अनिल गौतम, महावीर प्रसाद शर्मा, हरीश शर्मा, आशा शर्मा, निर्देश शर्मा, रमेश शर्मा, डीके शर्मा,अरविंदर शर्मा सहित सभी पदाधिकारी व गणमान्य जन मौजूद रहे।

Niyati Bhandari

Advertising