गौ सेवा धाम हॉस्पिटल जैसी जीव सेवा कहीं और नहीं - मूलचंद शर्मा

Saturday, Sep 19, 2020 - 09:39 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पलवल: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कोटवन कर्मन बॉर्डर पर स्थित देवी चित्रलेखा जी के सानिध्य में संचालित गौ सेवा धाम होडल का दौरा किया, इस मौके पर गौसेवा धाम में बेसहारा पशुओं के इलाज से सम्बंधित जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा की गौ सेवा से बड़ा पुण्य कार्य और कोई नहीं है, इसलिए गौ माता की सेवा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।



 गौ सेवा धाम होडल में चल रहे पशु अस्पताल में बेसहारा पशुओं की जिस तरीके से इलाज किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है। मूलचंद शर्मा जी ने यहां भर्ती बीमार गोवंश को अपने हाथों से रोटी खिलाई साथ ही पशुओं के लिए बने ऑपरेशन थिएटर आधुनिक लैब व अन्य सुविधाओं को देखकर काफी खुश हुए।



गौ सेवा धाम अस्पताल की संचालिका देवी चित्रलेखा जी को गौ सेवा के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि देवी चित्रलेखा जी और उनके परिवार द्वारा बीमार गोवंश व अन्य पशु पक्षियों हेतु संचालित पशु अस्पताल की प्रशंसा सिर्फ भारत ही नहीं अपितु विदेशों में भी सुनने को मिलती है।

देवी चित्रलेखा जी द्वारा संचालित गौ सेवा धाम हॉस्पिटल ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वही बृजभूमि है जिसमे भगवान श्री कृष्णा ने भी गौमाता की सेवा की थी । कैबिनेट मंत्री ने गौ सेवा धाम में बेसहारा पशुओं के लिए दी गई सुविधाओं का भी जायजा लिया। देवी चित्रलेखा और उनके पिता पंडित टीकाराम स्वामी ने मंत्री जी को गौ और गोविंद वाली स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Niyati Bhandari

Advertising