...तो क्या इस कारण पैदा होता है घर में कलह-क्लेश

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 04:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जब से कोरोना महामारी ने देश में दस्तक दी है, तब से देश में लॉकडाइन व अनलॉक का सिलसिला चला आ रहा है। लॉकडाउन के चलते लोगों को अपने घरों में बंद रहना पड़ रहा है ताकि इससे खुद का बचाव किया जाए। परंतु घरों में रहने से एक अन्य समस्या सामने आई है। परिवार के लोगों के बीच अधिक तनाव, लड़ाई-झगड़े, बहस आदि पहले से अधिक हो गए। जिसका कारण उन्हें घर में अधिक समय बिताना लगता है। परंतु आपको बता दें इसका कारण ये नहीं है। बल्कि इसका असल कारण है आपके घर में मौज़ूद ऐसी चीज़ें जिस कारण वहां रह रहे लोगों के जीवन में न चाहते हुए अधिक तनाव आदि रहने लगता है। 

दरअसल सनातन धर्म के प्रमुख ग्रंथों में प्रमुख में से एक गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति के जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का कारण उसके सामने ही होता है परंतु ज्ञानहीन होने के करण मनुष्य इन्हें पहचान नहीं पाता। तो चलिए आपको बताते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार घर में अधिक लड़ाई-झगड़ा किस वजह से होता है। 

बता दें गरुड़ पुराण का हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में अधिक महत्व है। इस पुराण में अधिकतर वर्णन मृत्य से संबंधित है। मान्यताओं के अनुसार असल में इसे नारायण और भक्त के बीच वार्तालाप के जरिएप प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा इसमें भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार और निष्काम कर्म की महत्वता को समझाया गया है। 

यहां जानें गरुड़ पुराण के अनुसार किन आदतों के चलते घर परिवार में झगड़े और क्लेश बढ़ सकते हैं-

जिन लोगों को अपने घरों में फिजूल का कबाड़ एकत्रित करने की आदत होती है, वहां नकरातमक ऊर्जा का अधिक आगमन होता है। तो वहीं इससे घर परिवार के रिश्तों में कड़वाहट आती है। गरुड़ पुराण के अनुसार घर में जंग लगे लोहे, टूटे-फूटे फर्नीचर, बिना ताले की चाबियां नहीं रखनी चाहिए। 

आज कल अधिकतर लोग रात को खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को किचेन के सिंक में भरकर छोड़ देते हैं। जिन्हें अगले दिन सुबह साफ़ किया जाता है। गरुड़ पुराण में इस आदत को बुरा बताया गया है। इसके दुष्प्रभाव से घर के सदस्यों के बीच आपसी फूट पड़ती है और झगड़े बढ़ते हैं। 

गरुड़ पुराण के अनुसार, गंदगी और दूषित वातावरण से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और बीमारियां, झगड़े आदि बने रहते हैं। इस लिए घर में साफ-सफाई और शुद्ध वातावरण रखना चाहिए और हमेशा घर को व्यवस्थित रखना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News