इन कामों को करने से आकर्षित होती हैं आत्माएं

Wednesday, Mar 06, 2019 - 10:49 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
हिंदू धर्म के गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सी बातों के बारे में बताया गया कि जिसका मानव जीवन के साथ गहरा संबंध है। इसके अलावा इसमें जीवन और मृत्यु से जुड़ी भी बहुत सारी बातों के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण में मृत्यु और आत्माओं के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब तक आत्माओं को मुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि आत्माएं कई चीज़ों से आकर्षित होकर हमारे आस-पास आ जाती हैं और इन्हीं आत्माओं में अच्छी और बुरी देनों तरह की आत्माएं होती हैं। गरुड़ पुराण में ऐसी कई बातें बताई गई हैं कि जिन्हें करने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश करती हैं। तो आज हम आपको ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जोकि व्यक्ति को नहीं करनी चाहिए। 

कहते हैं कि शाम होने के बाद लड़कियों को अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए। खास तौर पर अमावस्या और पूर्णिमा के आस-पास ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां आप पर ज्यादा प्रभाव बनाने की कोशिश करती हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र या परफ्यूम का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि सुगंध आने पर भी आत्माएं आकर्षित होती हैं।

मृत व्यक्तियों को जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्षित होती है और आपके आस-पास भटकने लगती हैं।

गर्भवती महिलाओं के प्रति आत्माएं जल्दी आकर्षित होती है। ऐसी मान्यता है कि आत्मा नया शरीर पाने के लिए गर्भवती महिलाओं के आस-पास भटकती रहती हैं इसलिए ऐसी महिलाओं को अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए और न ही घर पर अकेले नहीं रहना चाहिए। 

जो लोग गंभीर रूप से बीमार होते हैं उनके आस-पास भी आत्माएं आकर्षित होती हैं। दरअसल जब व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक शक्तियां भटकने लगती हैं।

कहते हैं कि जो व्यक्ति नियमित रूप से स्नान और ध्यान नहीं करता उसका शरीर दूषित हो जाता है और ऐसी स्थिति में नकारात्मक शक्तियां उस पर हावी हो जाती हैं।

गरुड़ पुराण के अनुसार जिन घरों पर नियमित दीप और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है वहां नकारत्मक शक्तियां अपना ठिकाना बना लेती हैं। इसलिए कहा गया है कि सुबह-शाम घर में दीप दान और भगवान को याद करते रहना चाहिए। 
राहु-केतु का राशि परिवर्तन, कैसे लाएगा आपके जीवन में पैसों की झनकार ?(video)

Lata

Advertising