Kundli Tv- गरुड़ पुराण के मुताबिक इन कामों को करने से कम हो सकती है आपकी ज़िंदगी

Wednesday, Nov 28, 2018 - 04:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
हिंदू धर्म के गरुड़ पुराण में एेसी बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है कि जिसका मानव जीवन से बहुत गहरा संबंध होता है। इसके अलावा इसमें जीवन और मृत्यु से भी जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई है। आज हम एेसी ही एक बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि क्या करने से व्यक्ति की उम्र कम होती है। सभी जानते हैं कि जिसने जीवन दिया है वो इस जीवन को कभी भी ले सकता है। कहने का मतलब है कि जीवन और मृत्यु भगवान के हाथों में हैं। किसी को नहीं पता कि उसकी मौत कब होगी लेकिन हमारे धर्म ग्रंथों में ऐसे अनेक काम बताए गए हैं, जिन्हें करने से हमारी आयु कम होती है। 

रात में दही खाना
वैसे तो दही खाना हर किसी के शरीर के लिए फायदेमंद होता है परंतु गरुड़ पुराण के मुताबिक रात के समय दही का सेवन करने से कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है जैसे- पेट के रोग आदि। इसके अलावा पेट में दही के ठीक से न पच पाने के अनेक साइट इफेक्ट पड़ते हैं, जिससे शरीर में अनेक प्रकार के रोग होने की संभावना रहती। इसलिए रात के समय दही नहीं खाना चाहिए।

मांस का सेवन
सूखा मांस यानि बासी या कुछ दिन पुराना मांस खाने से भी व्यक्ति की उम्र कम होती है। इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण ये भी है कि जब मांस कुछ दिन पुराना हो जाता है तो वह सूख जाता है उस पर कई प्रकार के खतरनाक बैक्टीरिया व वायरसों का संक्रमण हो जाता है। जिससे कई प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। यहीं रोग मनुष्य की आयु कम करते हैं।

सुबह देर तक सोना
आजकल लगभग सभी सुबह देर तक सोने लगे हैं लेकिन गरुड़ पुराण में एेसे लोगों के बार मे कहा गया है कि जो सूर्योदय के बाद ज्यादा समय तक सोते रहते हैं तो उनकी  आयु कम होती है। क्योंकि पूरे दिन की तुलना में ब्रह्म मुहूर्त में शुद्ध वायु ज्यादा होती है। इसलिए हर किसी को ब्रह्म मुहूर्त की वायु का सेवन करना चाहिए इससे शरीर के अनेक रोग स्वत: ही ठीक हो जाते हैं। 

श्मशान के धुएं से
जब कोई व्यक्ति शव के दाह संस्कार के धुएं के संपर्क में आता है तो ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं और विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम हो सकती है। 

सुबह मैथुन करना
कहा जाता है कि सुबह के समय मैथुन करने और ज्यादा मैथुन करने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। हमारे महापुरुषों ने सुबह का समय योग, प्राणायाम आदि के लिए निश्चित किया है। इस समय यदि कोई मनुष्य मैथुन (स्त्री से शारीरिक संबंध) करता है तो इससे उसका शरीर कमज़ोर होता है। इसलिए सुबह के समय मैथुन नहीं करना चाहिए, इससे आयु कम होती है।
कार्तिक पूर्णिमा 2018 : इस विधि से करें पूजा-पाठ(video)

Jyoti

Advertising