गरुड़ पुराणः ये तीन लोग बन सकते हैं परेशानी का कारण

Wednesday, May 29, 2019 - 05:17 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हर किसी के जीवन में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो उस इंसान के जीवन में बहुत मायने रखता है। लेकिन फिर भी कई बार वही इंसान उस व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। गरुड़ पुराण में इन तीन लोगों के बारे में बताया गया है, जो हर किसी के जीवन में जरुरी होते हैं, लेकिन उनका स्वभाव या व्यवहार गलत होने पर वे जीवन में सुख-शांति लाने की जगह उसे बर्बाद भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तीन के बारे में-

श्लोकः
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्र्चोत्तरदायकः।
ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशयः।।

अर्थ - दुष्ट स्वभाव की पत्नी, मूर्ख मित्र, जवाब देने वाला नौकर और जहां सर्पों का वास हो, ऐसे घर में रहने वाले की मृत्यु निश्चित ही है, इसके कोई शंका नहीं है।

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसे हम खुद अपने लिए चुनते हैं। अगर दोस्त चुनने में जरा सी भी चूक हो जाए तो यह आपकी बर्बादी की कारण भी बन सकती है। जिस तरह एक अच्छा दोस्त आपकी सभी मुश्किलों में आपका साथ देता है, उसी तरह मतलबी इंसान अपने फायदे के लिए आपके किसी भी मुसीबत में डाल सकता है। 

ठीक उसी तरह अगर किसी व्यक्ति की पत्नि दुष्ट होगी तो उसके जीवन में हमेशा अशांति ही रहेगी, वह कभी खुश नहीं रह पाएगा। 

Lata

Advertising