Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा से इन राशियों के चमकेंगे सितारे, सफलता चूमेगी कदम

punjabkesari.in Monday, May 26, 2025 - 03:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में हर साल हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जो कि मां गंगा को समर्पित है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान  करने और मां गंगा की सच्चे मन से पूजा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव कई राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। गंगा दशहरा के दिन कई राशियों के भाग्य खुलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किन-किन को लाभ मिलने वाला है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

मेष राशि
गंगा दशहरा मेष राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को अच्छी जॉब मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार छाई रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा का पर्व ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर के किसी बड़े सदस्य के साथ बैठकर भविष्य के बारे में विचार-विमर्श कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर विदेश यात्रा की योजना बनाएंगे।

PunjabKesari Ganga Dussehra

मीन राशि
गंगा दशहरा मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। भाई-बहन से रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा।  

PunjabKesari Ganga Dussehra






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News