गंगा दशहरा: 75 साल बाद बनेगा महायोग, ये है खरीदारी और मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त

Tuesday, Jun 11, 2019 - 03:17 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कल 12 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। 75 साल बाद पुन: वही 10 योग दोहरा रहे हैं, जो प्राचीनकाल में गंगा अवतरण पर बने थे। ये योग बहुत प्रभावी हैं। 10 योग कुछ इस तरह बन रहे हैं- ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गर करण, आनंद योग, कन्या राशि का चंद्रमा और वृषभ राशि का सूर्य। बुधवार और हस्त नक्षत्र का मेल आनंद योग का निर्माण करता है। ज्योतिष विद्वानों का कहना है इन उत्तम योगों में पवित्र नदियों में स्नान विशेषकर गंगा में, पितरों के निमित्त तर्पण, दान, पूजा-पाठ और उपाय करने चाहिए। इस दिन गंगा का पूजन विशेष फल देने वाला है। 

इन प्रबल योगों में खरीदारी और मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त बहुत शुभ है। इस दिन रवियोग भी बन रहा है इसलिए किसी भी वस्तु की खरीदारी की जा सकती है और नए काम का आरंभ, गृह प्रवेश, यज्ञोपवित संस्कार, चौलकर्म, विवाह, धार्मिक यात्रा, अनुष्ठान, यज्ञ, जप, दान आदि करना शुभ फल देगा। राशि अनुसार करें ये दान-

 
मेष- गुड़ और काले तिल का दान करें। 

वृष- काले तिल और मिश्री दान करें। 

मिथुन- सुहाग का सामान अथवा सत्तू किसी ब्राह्मण को दान करें। 

कर्क- घड़े में जल भर कर अथवा फल दान करें। 

सिंह- सफेद तिल व शर्बत दान करें। 

कन्या- किसी शिव मंदिर के पुजारी को फल का दान करें। 

तुला- चांदी का सामान या सफेद चीज़ों का दान करें। 

वृश्चिक- धार्मिक पुस्तकें किसी वैदिक विद्वान को दान करें। 

धनु- रुद्राभिषेक करें और सात तरह के धान का दान करें। 

मकर- वस्त्रों और बर्तनों का दान किसी ब्राह्मण को करें। 

कुंभ- 8 प्रकार का धान दान करें, उसमें जौ और मक्का को जरुर शामिल करें । 

मीन- गरीबों को जल और दूध का दान करें, पशु-पक्षियों के लिए पानी के पात्र भरकर रखें।

Niyati Bhandari

Advertising