गणेश उत्सव: इन मंत्रों का जप करने से प्रसन्न होंगे श्री गणेश

Tuesday, Sep 07, 2021 - 02:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
तो जैसे कि हम अपनी वेबसाइट के माध्मय से ये जानकारी दे दी है इस वर्ष गणेश उत्सव का पर्व 10 सितंबर दिन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये गणेश उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग धूम धाम से अपने घर बप्पा को लाते हैं और 10 दिन तक यानि अनंत चतुर्दशी तक बप्पा को प्रसन्न करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इस दौरान गणेश जी की स्थापना करने के बाद विधि-विधान से पूजन, आरती, मंत्र जाप, चालीसा जपना, विभिन्न तरह के भोग लगाना जैसे कार्य आदि शामिल हैं। 

धार्मिक शास्त्रों में बताया जाता है इस दौरान भगवान गणेश जी के कुछ मंत्रों का जप अधिक लाभदायक माना जाता है। शास्त्र में लिखा है 'क्लौ चंडी विनायको' यानी कलियुग में चंडी और श्री गणेश के अलावा शीघ्र प्रसन्न होने वाले दूसरे देवता नहीं हैं। इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रयत्न करने पड़ते हैं। तो आइए आपको बताते है  इस खास अवसर पर श्री गणेश के इन 5 खास मंत्र जिनका जप करने से व्यक्ति को बप्पा की कृपा से जीवन में सफलता व खुशियां प्राप्त होती हैं।

यहां जानें गणेश जी के पांच खास मंत्रों के बारे में- 

1. ॐ गं गणपतये नम:।

2. ॐ वक्रतुंडाय हुम्‌

3. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'

4. ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।'

5. गणेश गायत्री मंत्र- एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

Jyoti

Advertising