बप्पा की पूजा में नहीं करना चाहिए इन चीज़ों का इस्तेमाल

Saturday, Sep 04, 2021 - 05:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक व ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक मास में दो बार चतुर्थी पड़ती है, अर्थात वर्षभर में कुल 24 चतुर्थी तिथियं पड़ती हैं, तो वहीं अधिकमास में ये तिथि बढ़कर 26 हो जाती हैं। बताया जाता है कि प्रत्येक चतुर्थी का अपना अलग महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार  अमावस्या के बाद पड़ने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहे हैं, पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इन सारी तिथियों के दौरान गणपति बप्पा की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती हैं। कहा जाता है कि इनकी पूजा करते समय अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। तो आइए जानते हैं भगवान गणेश को कौन सी चीज़ें नहीं चढ़ानी चाहिए। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को तुलसी अर्पित करना पाप मानाा जाता है। तुलसी भगवान श्री हरि को प्रिय है, इसलिए केवल बप्पा को ये अर्पित नहीं करनी चाहिए। 

गणेश जी को कभी भी सूखे फूल अर्पित नहीं करने चाहिए, कहा जाता है ऐसा करने से व्यक्ति को अशवभ प्रभाव प्राप्त होते हैं तथा जीवन में दरिद्रत आती है। बताया जाता है गणेश  जी को केतकी के फूल बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके अलावा गणेश जी को सफेद पुष्प भी अर्पित नहीं किए जाते। इससे जुड़ा एक कथा के अनुसार एक बार चंद्रमा ने गणेश जी का उपहास किया था। जिस कारण गणपति बप्पा ने उन्हें शाप दे दिया था और उनसे संबंधित सफेद चीजों को अपनी पूजा में वर्जित कर दिया था।

गणपति बप्पा को टूटे या सूखे अक्षत अर्थात चावल अर्पित नहीं करने चाहिए। बल्कि हमेशा अटूट अक्षत यानि साबूत चावल को थोड़ा गीला करके अर्पित करना चाहिए। 

गणेश जी को कभी भी सफेद जनेऊ अर्पित नहीं करना चाहिए। हालांकि जनेऊ को हल्दी में पीला करके अर्पित कर सकते हैं। इसी तरह उन्हें सफेद वस्त्र भी नहीं पहनाए जाते हैं। न ही इन्हें गणेश जी को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए, बल्कि चंदन अर्पित करना चाहिए। 

Jyoti

Advertising