गणपति का ये मंत्र 7 दिन में पलट देगा किस्मत

Tuesday, Jan 08, 2019 - 05:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इतना तो सब जानते हैं कि भगवान गणेश सभी देवताओं में से प्रथम पूज्य हैं। किसी भी प्रकार की पूजा आदि करने से पहले इनको पूजा जाता है। हिंदू धर्म में इनका पूजन करना बहुत लाभदायक माना जाता है। कहते हैं कि चाहे जीवन में कोई भी संकट हो, दुख-दर्द हो तो इनकी पूजा बड़ी लाभदायक होती है। तो आज आपको गणपति के कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनक जाप आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। कहते हैं गणेश जी के आराधना बहुत जल्दी फल देती हैं। इनकी सात्विक साधनाएं अति शीघ्र शुभ फल देती हैं। बता दें कि सात्विक साधनाएं से मतलब जिस पूजा में ज्यादा अधिक विधि-विधान को अपनाने की ज़रूरत नहीं होती। हिंदू धर्म के पौराणिक शास्त्रों और ज्योतिष शास्त्र में इनके कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिनका जाप करने के लिए कुच ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं होती। तो आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारें में जिनके उच्चारण से घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ खुशहाली भी आती है।

गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

ज्योतिष के अनसार लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का 108 बार जप करने से व्यक्ति के पहले कर्मो का बुरा फल खत्म होने लगता है और भाग्य उसके साथ हो जाता है।

तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

अगर ज्योतिष की नज़र से देखा जाए तो इस मंत्र के जाप दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। परन्तु रोज़ सुबह महादेव जी, पार्वती जी और  गणेश जी की पूजा करने के बाद इस मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायक साबित होता है। माना जाता है कि 108 बार इसका जाप करने से व्यक्ति के सभी दुख खत्म होते जाते हैं। लेकिन इस मंत्र के प्रयोग के समय सात्विकता रखनी बहुत ज़रूरी है। जैसे क्रोध, मांस, मदिरा, परस्त्री आदि से दूर रहना चाहिए।

गणेश कुबेर मंत्र
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

कहा जाता है कि अगर किसी पर अधिक भारी कर्ज़ा हो जाए या फिर गणेश गायत्री मंत्र का आर्थिक परेशानियां से जूझन पड़ रहा हो तो गणेशजी की पूजा करने के बाद गणेश कुबेर मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से व्यक्ति का सारा कर्ज़ा खत्म होने लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि धन के नए स्त्रोत भी प्राप्त होते हैं।
कहीं आपका बार बार गर्भपात तो नहीं हो रहा ? (VIDEO)

Jyoti

Advertising