मुस्लिम देश के नोट पर विराजते हैं गणेश

Saturday, Sep 07, 2019 - 10:21 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है। मुम्बई सहित महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्यौहार गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में हम आपको बताते हैं कि दुनिया में मुसलमानों की सबसे बड़ी आबादी वाले देश इंडोनेशिया में भी भगवान गणेश के प्रति उतनी ही श्रद्धा है। आमतौर पर इस्लाम में मूर्ति पूजा का विरोध किया जाता है लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इंडोनेशिया के नोट (मुद्रा) पर भगवान गणेश यानी भक्तों के प्यारे बप्पा विराजमान हैं।

बता दें कि इंडोनेशिया की करंसी भी हिंदुस्तान की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है। यहां रुपियाह चलता है। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिंदू आबादी है। वहां 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है। दरअसल भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है जिसमें टीचर और स्टूडैंट्स हैं। साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है। देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं।

अर्जुन और श्री कृष्ण की भी है मूर्ति
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस देश में गणेश ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया आर्मी का एक मैस्कॉट हनुमान जी हैं और वहां के एक फेमस टूरिस्ट डैस्टिनेशन पर अर्जुन और श्री कृष्ण की मूर्ति लगी हुई है। आप तस्वीरों में कृष्ण और अर्जुन को देख सकते हैं साथ ही घटोत्कच (भीम के पुत्र) की प्रतिमा भी स्थापित है।

Jyoti

Advertising