बुधवार की शाम 6 से 8 के बीच जप लें इनमें से कोई 1 मंत्र, पूरा होगा आपका हर अरमान

Tuesday, Jun 04, 2019 - 02:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू ग्रंथों में प्रत्येक भगवान को सप्ताह का एक-एक दिन समर्पित है। जिसके अनुसार उसी दिन उनकी पूजा अर्चना करना सबसे उत्तम माना जाता है। बुधवार भगवान गणेश जी का दिन कहलाता है। इसके चलते इनकी पूजन-अर्चना करना बहुत शुभ व लाभकारी माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बुधवार की शाम 6 से 8 बजे के बीच जपे जाने वाले ऐसे मंत्रों के बारे में जो आपका हर अधूर अरमान पूरा कर सकते हैं। जी हां, केवल कुछ मंत्र ही आपकी लाइफ की हर प्रॉब्लम का समाधान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इच्छा पूर्ति के लिए बुधवार की शाम को सूर्यास्त के उपरांत लगभग 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक निम्न दिए गए मंत्रों को गणेश जी की प्रतिमा या उनकी तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाकर 1 हज़ार बार जाप करें। अगर इतना जाप करना संभव न हो तो 108 बार इनका उच्चारण करें।  

मुकदमे में सफलता के लिए-
।। ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः।।

वाद-विवाद व कोर्ट-कचहरी में विजय के लिए-
।। ॐ गं गणपतये सर्वविघ्न हराय सर्वाय सर्वगुरवे लम्बोदराय ह्रीं गं नमः।।

यात्रा में सफलता के लिए-
।। ॐ नमः सिद्धिविनायकाय सर्वकार्यकर्त्रे सर्वविघ्न प्रशमनाय सर्व राज्य वश्य कारनाय सर्वजन सर्व स्त्री पुरुषाकर्षणाय श्री ॐ स्वाहा।।

मंगल की कामना के लिए-
हरिद्रा गणेश मंत्र-
।। ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा।।

घर में सुखशांति के लिए-
।। ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।।

दरिद्रता के नाश के लिए-
ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्।।

व्यापार संबंधित बाधाओं से मुक्ति के लिए-
।। ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः।।

प्रत्येक मनोकामना की पूर्ति के लिए-
।। ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा ।।

संतान प्राप्ति के लिए-
।। गं गणपत्ये पुत्र वरदाय नमः।।

Jyoti

Advertising