Ganesh Chaturthi: 22 अगस्त को न देखें चांद लग सकते हैं ये इल्जाम

Wednesday, Aug 19, 2020 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganesh Chaturthi Chand: 22 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल गणेश चतुर्थी का शुभ दिवस है। अग्र पूजा के अधिकारी गणेश जी को इस दिन अपने घर लाने का विधान है। प्रत्येक भक्त अपनी श्रद्धा, भक्ति और सामर्थ्य के अनुसार गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना करता है। गणपति स्थापना का उत्सव भले ही महाराष्ट्र से संबंधित हो परंतु बॉलीवुड की देखादेखी आज गणपति गैर-महाराष्ट्रीयन परिवारों में भी न केवल स्थापित किए जाने लगे हैं। परिवार में आए किसी खास मेहमान के रूप में ही उनकी 10 दिन तक कई तरह के मोदक बना कर एवं पकवान बना कर विशेष खातिरदारी की जाती है। यहां तक कि घर को विशेष रूप से सजाया जाता है तथा पूजा घर को भी नया रूप दिया जाता है।

गणपति बप्पा मोरिया..., मंगल मूर्ति मोरिया... का जयघोष, मोदक की खुशबू और श्री गणपति आरती, भजनों का भक्तिमय संगीत एवं नृत्य मानो पूरे वातावरण में गणपति जी के आगमन का संदेश देता नजर आता है।

गणेश चतुर्थी पर चन्द्रमा देखने पर मिथ्या आरोप लगने का संशय रहता है। अत: इस रोज चन्द्रमा के दर्शन करने पर भुगतने पड़ सकते हैं, ऐसे घातक परिणाम-


आप पर चोरी लगने का इल्जाम आ सकता है। 

किसी की बीवी को छेड़ने का इल्जाम लग सकता है।

आप पर संशय किया जा सकता है। 

आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है।

झूठे कोर्ट केस में फंसाया जा सकता है।

सामाजिक छवि को ठेस पंहुच सकती है।

विपरीत लिंग द्वारा आप पर लांछन लगाया जा सकता है।

Niyati Bhandari

Advertising