गणेश चतुर्थी: बप्पा के विभन्न स्वरूपों का करें दर्शन, देखें कौन से हैं सबसे प्यारे

Saturday, Aug 26, 2017 - 12:31 PM (IST)

श्रीगणेश जी को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान गणेश को रिद्धि सिद्धि अौर बुद्धि का देवता कहा जाता है। हर शुभ काम करने से पूर्व गणपति की पूजा की जाती है। 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। भक्त 10 दिनों तक गणपति जी को अपने घर में लाकर उनकी स्थापना करते हैं। उसके बाद अनंत चतुर्थी के दिन गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें खुशी और उत्साह के साथ विदा किया जाता है। कुछ लोग गणपति को अपने घरों में डेढ़ दिन के लिए लाते हैं तो कुछ तीन, पांच और सात दिन के लिए गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को हर मंदिर में अलग-अलग तरह से श्रृंगार किया गया। बप्पा के मनमोहक स्वरूप को देखने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। 

वहीं सिद्धि विनायक मंदिर में गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया गया। गणपति बप्पा के मनमोहक स्वरूप को देखने के लिए भक्तजन लंबी-लंबी कतारों में लगे थे। 

मुंबई के लालबाग का गणेश उत्सव विश्व प्रसिद्ध है। यहां गणपति को लालबाग के राजा के नाम से जाना जाता है। कई फिल्मों के अभिनेता इनके दर्शनों के लिए आते हैं। 

पुणे में गणेश चतुर्थी के पर्व पर भक्तों द्वारा झांकी निकाली गई। वहीं गणेश जी को रथ द्वारा लाया गया। पुणे की गलियां गणपति के जयकारों से गूंज उठी। 

मोती डूंगरी के गणपति में भक्तों की बहुत आस्था है। यहां हर बुधवार को मेला लगता है। मंदिर में भक्तों की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात था। 
नागपुर के तेगदी मंदिर में गणेश जी का स्वरूप बड़ा ही मनमोहक था। मंदिर में गणपति को दूर्वा अौर फूलों से सजाया गया है। 
 

Punjab Kesari

Advertising