गणेश उत्सव 2021: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जप

Friday, Sep 10, 2021 - 06:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में श्री गणेश का पूजन करना अधिक लाभदायक माना जाता है। कहा जाता हैै जीवन में कोई भी संकट हो, दुख-दर्द आदि हो तो इनकी पूजा सर्वश्रेष्ठ व लाभदायक होती है। बता दें 09 सितंबर यानि आज से गणेश चतुर्थी के साथ इस वर्ष का गणेश उत्सव आरंभ हो चुका है। इसी अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं, गणपति के कुछ ऐसे ही मंत्र, जिनका जाप आपके लिए फायेदमंद हो सकता है। साथ ही साथ जानेंगे गणेश जी से जुड़े उपाय।  कहते हैं गणेश जी के आराधना बहुत जल्दी फल देती हैं। इनकी सात्विक साधनाएं अति शीघ्र शुभ फल देती हैं। बता दें कि सात्विक साधनाएं से मतलब जिस पूजा में ज्यादा अधिक विधि-विधान को अपनाने की ज़रूरत नहीं होती। पौराणिक शास्त्रों और ज्योतिष शास्त्र में इनके कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताया गया है, जिनका जाप करने के लिए कुछ ज्यादा करने की ज़रूरत नहीं होती। 

गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

ज्योतिष के अनसार लगातार 11 दिन तक गणेश गायत्री मंत्र का 108 बार जप करने से व्यक्ति के पहले कर्मो का बुरा फल खत्म होने लगता है और भाग्य उसके साथ हो जाता है।

तांत्रिक गणेश मंत्र
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

गणेश जी पर पीले फूल और पूले लड्डू चढ़ाएं।

गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं।

'ॐ हीं ग्रीं हीं' मंत्र का एक माला जाप करें।

गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान दें।

5 तिल के लड्डू भगवान गणेश पर चढ़ाएं।

हल्दी से तिजोरी पर स्वास्तिक बनाएं।

नीम की लकड़ी से गणेश भगवान का पूजन करें।

घी में सिंदूर मिलाकर गणपति के सामने दीपक जलाएं।

केले के पत्ते पर लाल सिंदूर से त्रिकोण बनाएं और गणपति पर चढ़ाएं।

गरीब व्यक्ति को काला कंबल दान दें।

Jyoti

Advertising