Ganesh Chaturthi 2020: देवी पार्वती देंगी बप्पा जैसी संतान का आशीर्वाद, जानें कैसे

Friday, Aug 21, 2020 - 02:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पूजनीय है मिट्टी मेरे देश की, क्योंकि इसी से बनती है प्रतिमा विघ्नहर्ता गणेश की।।

22 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में इस दिन का अधिक महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन गणपति बप्पा का प्राकट्य हुआ, जिस कारण इस दिन को देश-दुनिया में गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैै। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जो लोग इस दिन से लेकर पूरे 11 दिन इन्हें अपने घर में रखकर इनकी सेवान करता है उसके घर में खुशियां तो आती ही हैं, साथ ही साथ बुद्धि तथा विवेक में बढ़ोतरी होती है। तो वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार इस दिन इस दिन भगवान गणेश के साथ-साथ देवी पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है। जिससे महिलाओं को संतान प्राप्ति का वरदान प्राप्त होता है। जानना चाहते हैं कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं कि गणेश चतुर्थी के दिन आपको कौन सा खास कार्य करना चाहिए।


धार्मिक तथा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान श्री गणेश की आराधान बहुत ही फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि सुयोग्य संतान की इच्छा रखने वाली दंपत्ति को भादो के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। कहा जाता है जो भी व्यक्ति इस स्तोत्र को श्रद्धा पूर्वक पढ़ता है उस पर देवी पार्वती अधिक प्रसन्न होती हैं। आईए जानें कौन सा है वो श्री गणेश का चमत्कारी स्तोत्र:-

पावन संतान गणपति स्तोत्र
नमोऽस्तु गणनाथाय सिद्धी बुद्धि युताय च।
सर्वप्रदाय देवाय पुत्र वृद्धि प्रदाय च।।

गुरु दराय गुरवे गोप्त्रे गुह्यासिताय ते।
गोप्याय गोपिताशेष भुवनाय चिदात्मने।।

विश्व मूलाय भव्याय विश्वसृष्टि करायते।
नमो नमस्ते सत्याय सत्य पूर्णाय शुण्डिने।।

एकदन्ताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नम:।
प्रपन्न जन पालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।

शरणं भव देवेश सन्तति सुदृढ़ां कुरु।
भविष्यन्ति च ये पुत्रा मत्कुले गण नायक।।

ते सर्वे तव पूजार्थम विरता: स्यु:रवरो मत:।
पुत्रप्रदमिदं स्तोत्रं सर्व सिद्धि प्रदायकम्।।

Jyoti

Advertising