Ganesh Chaturthi : कब है गणेश चतुर्थी 18 या 19 सितंबर ? यहां मिलेगी इस पर्व से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Thursday, Sep 14, 2023 - 11:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब तो भारत के अन्य राज्यों में भी इसकी धूम देखने के मिलती है। जल्द ही हर घर में बप्पा विराजने वाले हैं। विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए उनके भक्त जोरों-शोरों से तैयारी में लगे हुए हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ये पर्व भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है लेकिन वर्ष 2023 में इस पर्व को लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो रही है। चिंता की कोई बात नहीं है, आज इस आर्टिकल में जानेंगे गणेश चतुर्थी की सही डेट और शुभ समय।



When is ganesh chaturthi कब है गणेश चतुर्थी
चतुर्थी तिथि आरंभ समय- 18 सितंबर 2 बजकर 9 मिनट पर
चतुर्थी तिथि समाप्त- 19 सितंबर दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2023 auspicious time गणेश चतुर्थी 2023 शुभ मुहूर्त
कोई भी कार्य अगर मुहूर्त के अनुसार किया जाए तो उसका ज्यादा फल मिलता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार ये है गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने का शुभ समय- 19 सितंबर को सुबह 11:7 मिनट से लेकर दोपहर के 1:34 मिनट तक।



Auspicious yoga to be formed on Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी पर बनने वाले शुभ योग:
18 सितंबर 2023 अभिजित मुहूर्त- 11:51 ए.एम से 12:40 पी.एम
18 सितंबर 2023 रवि योग- 12:08 पी.एम से अगले दिन 06:08 ए.एम तक

Choghadiya Muhurat शुभ चौघड़िया मुहूर्त 18 सितंबर
अमृत-  6:18 ए.एम से 7:48 ए.एम तक
काल (काल वेला)- 7:48 ए.एम से 9:19 ए.एम तक
शुभ- 9:19 ए.एम से 10:5 ए.एम तक
रोग- 10:50 ए.एम से 12:21 पी.एम तक
उद्वेग- 12:21 पी.एम से 1:51 पी.एम तक
चर- 1:51 पी.एम से 4:22 पी.एम तक
लाभ (वार वेला)- 4:22 पी.एम से 5:53 पी.एम तक
अमृत- 5:53 पी.एम से 18:24 पी.एम तक

Niyati Bhandari

Advertising