Gajkesari Yog 2024: 27 मार्च को बनेगा Double गजकेसरी योग, इन राशियों के जीवन में लग जाएंगे चार-चांद

Tuesday, Mar 26, 2024 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gajkesari Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह अपने समय अनुसार राशि परिवर्तन करता है। ऐसे में जब कोई भी एक ग्रह दूसरे ग्रह के साथ युति बनाता है तो बहुत से शुभ योगों का निर्माण होता है। बता दें कि 27 मार्च को चन्द्रमा तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिस वजह से उनकी युति बृहस्पति और बुध ग्रह के साथ होगी। इस वजह से डबल गजकेसरी का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर के बाद लाभ ही लाभ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां-

Libra तुला राशि
होली के बाद ये योग बनने की वजह से तुला राशि के जातकों को बेहद ही शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। अगर कोई कार्य रुका हुआ था तो वो भी पूरा होने की सम्भावना है। इसके अलावा जो लोग नौकरी ढूढ़ने का प्रयास कर रहे हैं उनकी खोज भी जल्द ही खत्म होती हुई दिखाई देगी। इस राशि के जातक बैंक में नौकरी कर रहे हैं उन्हें मनचाही प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। धन आगमन होने की सम्भावना है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है।

Mangal-Shani Yuti: कुंभ राशि में बनी मंगल-शनि की युति ! जानें, 12 राशियों पर इसका प्रभाव  

Gajkesari Yog 2024: 27 मार्च को बनेगा Double गजकेसरी योग, इन राशियों के जीवन में लग जाएंगे चार-चांद

आज का पंचांग- 26 मार्च, 2024

Tuesday special: इस विधि से हनुमान जी रहेंगे आपके आसपास, 1 बार अवश्य करें Try

आज का राशिफल 26 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (26th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 26 मार्च -  पा के तुझे ख़ुद से ही खो रही हूं सनम

Tuesday special: आज जरूर करें ये काम, जाग जाएगी रूठी हुई किस्मत

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

इस समय घर में भूलकर भी न जलाएं कपूर, नहीं होगा कुछ भी शुभ


Scorpio वृश्चिक राशि
डबल गजकेसरी योग के निर्माण से आपको हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत शुभ है। इसके अलावा कोई रुका हुआ काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है। मनचाही सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगा।

Capricorn मकर राशि
डबल गजकेसरी योग की वजह से मकर राशि के जातकों की लॉटरी लगने की सम्भावना है। मतलब की धन लाभ मिलेगा। अचानक से धन पाकर बहुत ख़ुशी महसूस होगी। आर्थिक दशा पहले से मजबूत होगी। परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ बहुत बढ़िया तालमेल बना रहेगा। करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।


 

Prachi Sharma

Advertising