जानें, 7 सितंबर को जन्में व्यक्ति का भविष्य

Sunday, Sep 08, 2019 - 12:27 PM (IST)

अंक विज्ञान के आधार पर जन्मतिथि के अनुसार व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव, क्षमता, सम्भावनाओं, स्वास्थ्य तथा महत्वपूर्ण घटनाओं को जाना जा सकता है। ये ग्रह और ये अंक हमारी धरती के सम्पूर्ण जीवन को नियंत्रित करते हैं।

7, 16, 25 सितम्बर को जन्मे व्यक्ति के कारक ग्रह नैप्चून, चंद्र और बुध हैं। आप रहस्यवाद और गुप्त विधाओं की ओर काफी आकृषित होंगे लेकिन अधिक आलोचना करने वाले और संदेही होंगे। हर बात को तर्क से समझना चाहेंगे और ईमानदार होंगे। अपनी बात दूसरों पर थोपेंगे नहीं। इन विषयों पर शोध करेंगे और नाम कमाएंगे। संगठनकत्र्ता के रूप में अच्छी सफलता के झंडे गाड़ेंगे।

भौतिक दृष्टि से जीवन के पहले 25 वर्ष अच्छे रहने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद अपने कारोबार में धन, अच्छा पद और सफलता सभी का आश्वासन रहेगा। आप वृद्धाश्रम चलाएंगे और यशस्वी बनेंगे।

आर्थिक दशा : आप व्यापार की बजाय दिमागी काम से धन कमाएंगे। आप अल्पव्ययी और सावधानी से खर्च करने वाले होंगे। जोखिम नहीं उठाने के कारण मार्ग में आने वाले सुअवसरों का लाभ नहीं उठा पाएंगे। मकान, भूमि में पूंजी लगाना शुभ होगा।

स्वास्थ्य : ये जातक अत्यंत संवेदनशील होते हैं और ङ्क्षचता का दुष्प्रभाव शरीर पर पड़ता है। पाचन अंग आमतौर से कमजोर होते हैं। आमाशय में घाव हो जाता है। तनाव एवं गृह क्लेश से शीघ्र आहत होते हैं। अति संवेदनशील एवं मूडी होते हैं।

शुभ रंग : अपना भाग्य चमकाने और प्रभाव बढ़ाने के लिए कबूतरी, हल्के हरे, सफेद,  क्रीम रंगों के कपड़े पहनिए।

भाग्य रत्न : मोती, मून स्टोन, हल्ट हकीक, सुलेमानी हकीक अभिमंत्रित सिद्ध करा कर  विधि-विधान से पहनें।

उपाय : मंत्र-ऊं कें केतवे नम: का 17 हज़ार बार जाप करें, इसके अलावा केतु यंत्र सिंह एवं अभिमंत्रित पहनें।

दान वस्तु : राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ बालेश्वर धाम, गलता तीर्थ एवं आधारशिला एवं शिमला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में बंदरों, लंगूरों को गुड़-चने, केले, गुलगुले खिलाएं।

कुत्ते-कौओं को तंदूर में बनी मीठी रोटी खिलाएं। आवारा कुत्तों को जिभाएं। लावारिस का दाह संस्कार करें। गरीब की पुत्री का विवाह करें। पितरदोष दूर होगा, वंशवृद्धि होगी।    

Deeksha Gupta

Advertising