गुरुद्वारा बंगला साहिब में बनी अनोखी रसोई, मिनटों में बनेगा लंगर

Monday, Feb 01, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (सुनील पाण्डेय):  गुरुद्वारा बंगला साहिब का आधुनिक लंगर हाल एवं हाईटेक रसोई रविवार को संगतों के सुर्पुद कर दी गई। लॉकडाउन के चलते मार्च 2020 से लंगर हाल बंद था। सेवा वाले बाबा बचन सिंह द्वारा नई रसोई का विधिवत उद्घाटन करने के पश्चात नए लंगर हाल को संगतों के लिए खोल दिया गया।

अति आधुनिक तकनीक से लैस यह रसोई अपने आप में अनोखी है। शायद दुनिया की यह पहली रसोई होगी जहां 500 किलो दाल मात्र 20 से 25 मिनट में तैयार की जा सकेगी, जबकि डेढ़ क्विंटल आटा एक बार में मशीन गूंथने की क्षमता रखती है। बड़े बड़े बॉयलर कुकर यहां लगाए गए हैं। साथ ही रोटियां बनाने वाली मशीन भी पहले से अधिक क्षमता वाली लगाई गई हैं। पहले से एक चौथाई समय में लंगर तैयार किया जा सकेगा। 60 प्रतिशत एनर्जी की बचत होगी।  

गुरुद्वारा के चेयरमैन परमजीत सिंह चंडोक के मुताबिक अब महज डेढ़ घंटे में 35 हजार लोगों के लिए लंगर तैयार किया जा सकेगा। अभी तक इसी काम के लिए 4 से 5 घंटे का समय लगता था।

Niyati Bhandari

Advertising