इन 3 बातों से जान सकते हैं कैसे होगी आपकी मौत

Friday, Jun 21, 2019 - 05:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
मौत एक ऐसा सच है जिसे चाहे हम कितना भी झुठलाएं वो कभी बदल नहीं सकता। हिंदू शास्त्रों में  न केवल जन्म व जीवन के अच्छे-बुरे कर्मों के बारे मे वर्णन मिलता बल्कि मृत्यु से से जुड़ी भी कईं बातें पढ़ने को मिलती है। यहां तक कि इनमें मृत्यु के कारण के साथ-साथ इससे जुड़े कई और भी रहस्य बताए गए हैं। आज हम इन्हीं में वर्णित मृत्यु से जुड़ी ऐसी बातें बताएंगे जिससे आपको पता चल सकता है कि आपकी मौत कैसे होगी। यहां जानें शास्त्रों में वर्णित मृत्यु से जुड़े रहस्यों के आधार पर बताई गई 3 ऐसी बातें जिनकी मदद से यह समझा जा सकता है कि मृत्यु कैसे होगी।

पहली बात-
शास्त्रों के अनुसार जो लोग सच बोलते हैं तथा भगवान में आस्था और विश्वास रखते हैं। किसी का दिल नहीं दुखाते और अपने जीवन में कभी किसी को धोखा नहीं देते। कहने का भाव है जो अपना पूरा जीवन सच्चाई और ईमानदारी से जीते हैं, उनकी मृत्यु सुखद होती है।

दूसरी बात-
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जो लोग दूसरों को मोह का उपदेश देते हैं। लोगों में अंधविश्वास और अज्ञानता की बातें फैलाते हैं। अपन मन में हर किसी के प्रति जलन, स्वार्थ और लालच जैसी भावनाएं आदि रखते हैं और दूसरों में ऐसी भावनाओं को पैदा करने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों को अपनी मृत्यु के समय बहुत ही कष्ट होता है।

तीसरी बात-
तीसरी और सबसे आख़िरी बात के अनुसार झूठ बोलने वाला, किसी के खिलाफ़ झूठी गवाही देने वाला, अपनों का भरोसा तोड़ने वाला, किसी अन्य धर्म के लोगों के आगे अपने शास्त्र और वेदों की बुराई करने वालों की मृत्यु सबसे दुखद होती है। उन्हें जीवन के आख़िरी दिनों में दुर्गति का सामना करना पड़ता है।

Jyoti

Advertising