Friday special: धन की कमी से जूझ रहे हैं, आज करें ये अचूक उपाय

Friday, Feb 03, 2023 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Friday special: आज 3 फरवरी, शुक्रवार दैत्यों के गुरु शुक्र देव और मां लक्ष्मी के कुछ अचूक उपाय कर लेने से धन की कमी को दूर किया जा सकता है। बहुत सारे श्रद्धालु मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उनके निमित्त व्रत रखते हैं या फिर विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। धन की देवी की कृपा जिसके ऊपर होती है, उसके जीवन में कभी भी रुपए-पैसे और वैभव की कमी नहीं होती। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से भी संबंधित है। शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य का कारक कहते हैं इसलिए आज के दिन श्रद्धा और समर्पण से किए गए उपाय घर में बरकत के साथ सौभाग्य लेकर आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज के दिन कौन से उपाय कर लेने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती और सदा तिजोरी भरी रहती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Friday tricks शुक्रवार के टोटके: कोई भी उपाय करने से पहले अपनी दिनचर्या में सुधार लेकर आएं। जिससे आपका बुरा वक्त भी अच्छे समय में परिवर्तित हो जाएगा। सबसे पहले तो सुबह जल्दी उठ कर अपने घर को स्वच्छ करना चाहिए। मां लक्ष्मी कभी भी गंदगी में वास नहीं करती इसलिए अगर माता का वास चाहते हैं तो घर को प्रतिदिन साफ करें। घर में सफाई रहेगी तो वो सकारात्मक शक्तियों के साथ-साथ मां लक्ष्मी को भी घर के करीब रखेंगी।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उनकी पूजा से पहले उनके परमेश्वर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय इस मंत्र का जाप जरूर करें।

Mantra to please Lakshmi ji मंत्र : ॐ हूं विष्णवे नम:

व्यापार में अगर रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है तो शुक्रवार की रात को गुलाबी रंग के कपड़े में अष्टलक्ष्मी की तस्वीर की स्थापना करें। गुप्त रूप से किए गए इस कार्य से व्यापार या कारोबार में तरक्की मिलती है।

शुक्र दोष के प्रभाव को कम करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन चींटियों को सूखा आटा और सफेद गाय को आटे के पेड़े खिलाएं। ऐसा करने से शुक्र देव अपनी कृपा बरसाते हैं। ये करना संभव न हो तो किसी विप्र अथवा ब्राह्मण को चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री का दान कर सकते हैं।



जीवन में प्रेम-प्यार कहीं गायब हो गया है तो एक मिट्टी का दीपक लें और उसमें दो कपूर की टिक्की रखकर जलाएं। फिर इस दीपक को पूरे घर में घुमाएं। ऐसे करने से घर में नकारात्मकता दूर हो जाएगी और जीवन में रुठा प्यार पुन: लौट आएगा।

शुक्रवार के दिन सफेद रंग का इस्तेमाल शुभ माना गया है। इस रोज ज्यादा से ज्यादा सफेद रंग का उपयोग करें जैसे सफेद रंग के वस्त्र पहने, सफेद तिलक लगाएं। घर में सफेद रंग का मिष्ठान बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगा कर कुंवारी कन्याओं में बांट दें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह बलवान होता है। घर में चल रहा हर तरह का अभाव खत्म होता है।

घर की तिजोरी को हमेशा भरे रखना चाहते हैं तो प्रतिदिन लक्ष्मी स्त्रोत या फिर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। हर रोज करना संभव न हो तो शुक्रवार, पूर्णिमा और अमावस्या के दिन ये पाठ जरुर करें।

Niyati Bhandari

Advertising