शुक्रवार के दिन ये उपाय करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

Friday, Jun 17, 2022 - 01:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहते हैं मां लक्ष्मी जिस इंसान से प्रसन्न हो जाती है उस जातक पर धन की देवी की खास कृपा बरसती है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत व पूजा पाठ किया जाता है। साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी किए जाते हैं जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। कहते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रात का समय सबसे शुभ माना जाता है। अतः आज हम आपको शुक्रवार की रात किए जाने वाले कुछ गुप्त उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पहले उपाय के तौर पर शुक्रवार की रात श्रीयंत्र और अष्टलक्ष्मी की प्रतिमा पर अष्टगंध से तिलक करें। इसके बाद कमल गट्टे की माला से ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा’ मंत्र को पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ 108 बार जपे। मंत्र जाप के बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी ईच्छा बोलें। इस उपाय से शीघ्र ही आपकी ईच्छा पूरी होती है।

दूसरे उपाय के तौर पर शुक्रवार रात साफ जगह पर गुलाबी रंग से रंगोली बनाएं और इस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखें। प्रतिमा के साथ श्रीयंत्र भी जरूर रखें। पूजा की थाली में गाय के घी के 8 दीपक भी जलाएं और गुलाब के सुगंध वाली धूपबत्ती जलाकर मां को मावे की बर्फी का भोग लागाएं। और मां का ध्यान करें। पूजा के बाद इन 8 दीयों को घर की आठ दिशाओं में रख दें। इससे घर में धन आगमन होने लगता है।

धन संबंधी समस्यों को दूर करने के लिए। इसके लिए शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी खिलाएं। इससे धन की बाधाएं दूर होंगी। साथ ही अगर आपके पैसे कहीं अटके हैं तो वो भी मिल जाएंगे।

अगर आपके पास पैसे नहीं रुकते हो तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल, मखाना, बताशा, कौड़ी और शंख मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।

शुक्रवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी का नमन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

अगर आप अपने घर में सुख-शांति और वैभव बनाएं रखना चाहते हैं तो अन्न का अपमान न करें। शुक्रवार के दिन गरीबों को अन्न दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेश आपके परिवार पर बनी रहगी।

शुक्रवार के दिन घर की सफाई करने के बाद स्नान आदि करके घर में गंगाजल का छिड़काव करें और शाम के समय घर के बाहर दीया जलाएं। ऐसा करने से सौभाग्य और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार की रात माता लक्ष्मी की 9 से 10 बजे के बीच विधिनुसार पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। यदि आपको भी धन-सम्पत्ति का आशीर्वाद चाहिए तो यह उपाय जरूर करें।

 

Jyoti

Advertising