शुक्रवार के दिन किए गए ये काम, बनाएंगे आपको मालमाल

Friday, May 06, 2022 - 01:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शुक्रवार का देवी लक्ष्मी को समर्पित है, कहा जाता है इस दिन इनकी पूजा अर्चना से न केवल देवी स्वयं प्रसन्न होती हैं, बल्कि देवी के अर्धांग श्री हरि विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। औऱ इतना तो सब जानते हैं जब देवी लक्ष्मी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं तो वो भक्तों  को धन-धान्य में वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। परंतु बहुत से लोग हैं जो इन्हें प्रसन्न करने के लिए इनकी पूजा तो करते हैं, मगर इनकी पूजा के दौरान किन बातों के ध्यान रखना चाहिए, तथा इनसे जुड़ी कौन से उपाय आदि करने चाहिए, इस बात से अंजान होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं धन की देवी कही जाने वाली देवी लक्ष्मी से संबंधित ऐसे उपाय जिन्हें करना न केवल आसान है बल्कि इसे करने से बेहद शीघ्र रिजल्ट मिलते हैं। 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना सबसे उत्तम व फलदायक माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इनके व्रत व पूजन अवश्य करना चाहिए। 

शुक्रवार के दिन घर के मंदिर में देवी लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करके लगभग 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएंस इसके उपरांत 11 कन्याओं को विधि वत रूप से भोजन करवाएं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन दक्षिणवर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन-धान्य में वृद्धि करती हैं। 

इस दिन माता के मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी व उनके अर्धांग को लाल रंग के फूल अर्पित करने से जहां एक तरफ जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है तो वहीं वैवाहिक जीवन भी पहले से बेहतर होता है। 

इसके अलावा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए न केवनल शुक्रवार के दिन बल्कि प्रतिदिन प्रातः स्नान आदि करने के बाद तांबे के लौट से तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए, साथ ही साथ कुछ पत्तों को लौटे में डालकर इनकी पूजा करना भी शुभदायक माना जाता है। कहा जाता है इस जल को बाद में घर में छिड़कने से घर-परिवार में बरकत बढ़ती है। 

इस बात का खास ध्यान रखें शुक्रवार को पूजा संपन्न करने के उपरांत तुलसी पर जल अर्पित करते समय श्री हरि के  ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें। इससे श्री हरि की कृपा का पात्र बनने का सुख प्राप्त होता है।

इन सभी उपायों के अतिरिक्त सुबह-शाम स्नान और पूजा के उपरांत घर के दरवाजे पर दीपक जरूर जलाना चाहिए, इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। जिसे फलस्वरूप जीवन में पैसों की कमी दूर होती है। 

इसके अलावा नियमित रूप से व खासतौर पर शुक्रवार के दिन निम्न मंत्रों का जप करने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वादज प्राप्त होता है। 

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

Jyoti

Advertising