Flower Festival: सेंट्रल पार्क में दो दिवसीय फ्लॉवर फेस्टिवल

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): नई दिल्ली क्षेत्र में वसंत ऋतु का उत्सव मनाने की श्रंखला में एनडीएमसी ट्यूलिप उत्सव, पार्क में संगीत, गुलाब उत्सव, पुष्प उत्सव और फूड फेस्टिवल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह फ्लॉवर फेस्टिवल 9 और 10 मार्च को राजधानी के केंद्र, कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 35 प्रकार के फूलों के साथ आयोजित होने जा रही रही है। 

उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना शनिवार को सुबह 10बजे इस पुष्प महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। पुष्प महोत्सव को फूलों के प्रदर्शन और सजावट के लिए 18 अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया है। यह पुष्प महोत्सव सभी के लिए खुला है और प्रवेश भी नि:शुल्क है। एनडीएमसी पुष्प महोत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न मौसमों के पुष्पों जैसे डहलिया, पेटुनिया, पैंसी, साल्विया, मैरी गोल्ड आदि के फूूलों वाले गमले वाले पौधों का समूह, पशु/पक्षियों की पुष्प आकृतियां, रंगीन पुष्प बोर्ड, ट्रे गार्डन, बड़े आकार की हैंगिंग बास्केट, टेरारियम, इकेबाना जैसी फूलों की सजावट, पूर्वी और पश्चिमी शैली के फूलों की सजावट होंगे। 

पार्क शानदार पुष्प संरचनाओं के साथ सभी का स्वागत करेगा, जिसमें पिरामिड, हार्ट शेप, सेल्फी पॉइंट, शंक्वाकार पुष्प संरचना, पुष्प सिलेंडर आदि शामिल हैं। पार्क के केंद्र में शाम को रंगीन रोशनी के साथ एक संगीतमय फव्वारा भी होगा। महोत्सव में नर्सरी पौधों, बोनसाई, मशीनरी, हाइड्रोपोनिक्स, कैक्टस और रसीले और हर्बल पौधों आदि के विभिन्न स्टॉल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News