First-ever life-size Swami Vivekananda statue in U.S.- सिएटल में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:22 PM (IST)

न्यूयॉर्क (विशेष) : अमरीका में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है। यह प्रतिमा सिएटल के सबसे व्यस् वेस्टलेक स्क्वेयर पर लगाई गई है। अधिकारियों के अनुसार सरकारी तौर पर अमरीका में लगाई गई यह अपनी तरह की पहली प्रतिमा है। इसे भारतीय मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत ने तैयार किया है। शनिवार को सिएटल की मेयर कैटी विलसन और भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने इसका संयुक्त रूप से अनावरण किया। 

प्रकाश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 1893 में शिकागो से 2026 का सिएटल, नए भारत के प्रतीक पुरुष की शिखर रेखा : स्वामी विवेकानंद! सिएटल अमरीका का ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां सरकार की मेजबानी में स्वामी विवेकानंद की यादगार स्थापित की गई है।

इस अवसर पर मेयर कैटी विलसन ने कहा कि यह प्रतिमा भारत और अमरीका के इस महानगर के बीच सांस्कृतिक संबंधों की भावना को मजबूत करती है। इस प्रतिमा को इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन ने सिएटल शहर को उपहार में दिया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News