Financial Horoscope 2026: यहां जानें, 2026 में सिंह राशि के लिए कैसी रहेगी वित्तीय स्थिति ?

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 12:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Financial Horoscope 2026: आज जानेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए अगला साल 2026 मंथ वाइज कैसा रहेगा ? 

जनवरी का महीना कैसा रहेगा 
सिंह राशि के ऊपर इस समय केतु का गोचर हो रहा है। सिंह राशि के ऊपर इस समय शनि की ढैया चल रही है तो अल्टीमेटली यह प्रभाव अपना कायम रहेगा। 11वें भाव में गुरु है, गुरु का गोचर चंद्रमा से 11वें बहुत अच्छा होता है। गुरु चंद्रमा से दूसरे भाव में, पंचम भाव में, सातवें भाव में, नौवें भाव में और 11वें भाव में बहुत अच्छा फल करते हैं। गुरु आय के भी कारक होते हैं, धन भाव के भी कारक होते हैं तो अल्टीमेटली यदि वह शुभ गोचर में हैं और आपके 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं तो आप मान के चलिए यह यहां पर ही रहेंगे। जून दो तक यहीं पर रहेंगे। यहां पर पैसे की कोई समस्या नहीं आने वाली। मनी का फ्लो आपका कायम रहेगा। फिफ्थ हाउस में आप देखिए मंगल आ गए, सूर्य आ गए, बुध आ गए, शुक्र आ गए हैं। यह इतने सारे ग्रह पांचवें घर में आना भी एक तरीके से पैसे के लिहाज से शुभ है क्योंकि सबकी दृष्टि आपके 11वें भाव के ऊपर राशि का स्वामी पंचम में पंचम त्रिकोण का भाव होता है। शुभ भाव है, वहां पर बैठकर गुरु को दृष्टि दे रहा है। गुरु सूर्य को दृष्टि दे रहा है। तो आपका पंचमेश और लग्नेश दोनों ने आपस में संबंध बना लिया। यह केंद्र त्रिकोण राजयोग भी हो जाता है और आपकी राशि है वह केंद्र का स्थान है और गुरु आपके त्रिकोण स्थान के स्वामी है तो अल्टीमेटली यह एक अच्छा योग बन गया पैसे के लिहाज से। जनवरी में पैसे का फ्लो आपका ठीक रहना चाहिए और आपकी कुंडली में भाग्य स्थान का स्वामी मंगल वह भी पंचमेश के साथ यानी कि राशि के स्वामी के साथ आकर बैठ गया। जनवरी का महीना बहुत अच्छा रहेगा पैसे के लिहाज से मनी के फ्लो के लिहाज से। जो स्टॉक मार्केट में काम करते हैं उनको थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा। यहां पर मंगल की जो दृष्टि है 12वीं दृष्टि आपके 12वें भाव आठवीं दृष्टि आपके 12वें भाव के ऊपर है तो 12वां आपका स्पेककुलेशन का भाव होता है। जो लोग सट्टा करते हैं या जो लोग फ्यूचर ऑप्शन देखते हैं उनको थोड़ा सा सावधान जरूर रहना पड़ेगा। यहां पर यदि स्पेकुलेशन करेंगे तो नुकसान हो जाएगा क्योंकि 12वें भाव का स्वामी चंद्रमा वह केंद्र में है, पाप ग्रहों के प्रभाव में केंद्रीय प्रभाव है। पाप ग्रहों का उसके ऊपर 12वें भाव के ऊपर मंगल की दृष्टि है और इस लिहाज से यदि हम देखते हैं तो थोड़ा सा नुकसान हो सकता है पैसे का। यदि आप ट्रेड करते हैं तो आपको जनवरी में भी फायदा होता हुआ नजर आएगा।जनवरी आपका पैसे के फ्लो के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। 

फरवरी का महीना कैसा रहेगा ?
यह आपके सामने फरवरी महीने का चार्ट आ गया। अब यहां पर स्थिति थोड़ी सी बदल गई। यहां पर सारे ग्रह आपके जो पांचवें भाव में पड़े थे वो छठे भाव में आ गए हैं। सूर्य छठे में, बुध छठे में, शुक्र छठे में, मंगल छठे में आ गया है। अब बुध का गोचर तो छठे का अच्छा होता है। सूर्य का गोचर भी छठे का अच्छा होता है। मंगल का गोचर भी छठे का अच्छा होता है लेकिन शुक्र का छठे का गोचर अच्छा नहीं होता। शुक्र धन के कारक हैं। शुक्र आपके लिए कर्म स्थान के स्वामी हैं। तो कर्म स्थान के स्वामी का छठे में चले जाना, सूर्य के साथ चले जाना, मंगल के साथ चले जाना, छठे में आना अच्छा नहीं है। जो लोग स्टॉक मार्केट में काम करते हैं, पैसा उधार लेकर काम नहीं करेंगे। यहां पर सारे ग्रहों की दृष्टि आपके 12वें भाव के ऊपर आ 12वां स्पुलेशन का भाव होता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, वह अपने कारोबार में भी थोड़ा सा एक्स्ट्रा कॉशस रहेंगे क्योंकि अल्टीमेटली यहां पर कारोबार वाले भाव का स्वामी कालपुरुष की पत्रिका के हिसाब से नीच हो गया। छठे का शुक्र वैसे भी अच्छा फल नहीं देता ट्रांजिट में। तो कामकाज के ऊपर भी थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा हालांकि बुध के साथ है। बुध धन भाव का स्वामी है। राशि का स्वामी, आय स्थान का स्वामी, धन स्थान का स्वामी छठे में है। छठे का बुध का गोचर अच्छा होता है। तो पैसे के फ्लो में दिक्कत नहीं है। पैसे के ड्रेन होने का खतरा ज्यादा है। यहां पर किसी को पैसा उधार नहीं देंगे। किसी की लीगल या फाइनेंसियल गारंटी नहीं लेनी। कामकाज के मामले में समय थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण है, यहां पर संभल कर रहेंगे। 

मार्च का महीना कैसा रहेगा ?
 राहु-केतु एक्सिस में है। चंद्रमा के ऊपर केतु का प्रभाव है लेकिन सप्तम पार्टनरशिप का भाव होता है। संभव है कि इस महीने में कोई ऐसी पार्टनरशिप हो जाए आपकी जो बिजनेस पार्टनरशिप हो क्योंकि जो सप्तम दशम का दशम होता है। दशम से कारोबार देखते हैं, सप्तम से भी कारोबार देखते हैं। पार्टनरशिप में होने वाला काम सप्तम से देखा जाता है कि राशि का स्वामी खुद राशि को देख रहा है तो अल्टीमेटली प्रोटेक्शन में आ गया है। मंगल आय स्थान का स्वामी है। अब शुक्र आपका इस बार केंद्र में आ गया है। छठे में आना अच्छा नहीं है हालांकि शुक्र यहां पर विलासता ज्यादा दे देता है क्योंकि यह भाव सप्तम भाव है। यह भोग विलास का भाव है। यहां पर आना भी शुक्र का अच्छा नहीं होता। थोड़ा सा सावधान रहेंगे और पैसा उड़ाने वाला काम यहां पर ज्यादा होगा। ट्रेड इस महीने में कर सकते हैं। आपके राशि के स्वामी के ऊपर भी है। आपके भाग्य स्थान के स्वामी के ऊपर भी है तो लिहाजा यह स्थिति ट्रेड के लिहाज से अच्छी है। मार्च महीने में आपको अच्छे ट्रेड देखने को मिलेंगे। आप बिल्कुल ठीक-ठाक ट्रेड करते हुए नजर आएंगे। हालांकि बाजार के लिहाज से यह चार्ट अच्छा नहीं नजर आ रहा है। पांच में से चार ग्रह जो है वह केंद्र में आ गए हैं। चार पाप ग्रह केंद्र में आ रहे हैं तो बाजार गिर जाता है। तो यहां पर ध्यान रखेंगे कि बाजार में थोड़ी सी गिरावट भी आपको देखने को मिल सकती है। हालांकि गुरु की दृष्टि है लेकिन इसके बावजूद बाजार में थोड़ा सा भय बना रहेगा।

अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ?
 सूर्य शनि के ऊपर से आ गया है। आपकी राशि का स्वामी अष्टम है। शनि के ऊपर से ऊपर से ढैया चल रही है और राशि के स्वामी का अष्टम में आना नुकसान को इंडिकेट करता है। नुकसान इसलिए क्योंकि अष्टम दुर्घटना का भाव होता है। सडन लॉस का भाव होता है। यह सीक्रेसी का भाव होता है तो ऐसा संभव है कि इस महीने में आपके खाते में कहीं न कहीं से सेंध लग जाए या गलती से कहीं पर आप पैसा ट्रांसफर कर दें या आपका पैसा ट्रांसफर हो जाए। अपने फाइनेंसियल पासवर्ड सिक्योर रखेंगे। गाड़ी धीमी चलाएंगे क्योंकि राशि का स्वामी अष्टम में है, शनि के साथ है। इसके ऊपर शुभ प्रभाव कोई नहीं है। यह पाप प्रभाव में आ गया लिहाजा थोड़ा सा बचकर रहेंगे। हालांकि गुरु वहां पर आय भाव में है। मनी का फ्लो आपका बड़ा रहेगा, कोई दिक्कत नहीं है। धन भाव का स्वामी आय भाव का स्वामी राशि को देख रहा है। सप्तम में आकर वहां पर भी कोई दिक्कत नहीं है। भाग्य स्थान के स्वामी के साथ बैठा है। वहां पर भी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बावजूद राशि का स्वामी अष्टम में चला गया है। लिहाजा यहां पर थोड़ा सा सावधानी अपेक्षित है।

मई का महीना कैसा रहेगा ?
आपकी राशि में मंगल अब भाग्य स्थान का स्वामी जो जिसने पूरा ड्राइव करना है आपके भाग्य को वह ग्रह आके शनि के साथ बैठ गया। यह स्थिति अच्छी नहीं है और अपनी राशि से भाग्य स्थान का स्वामी 12वें में आ गया है। अष्टम नुकसान का भाव है तो यहां पर हो सकता है कि चीजों के लिए स्ट्रगल आपको ज्यादा करना पड़े। ड्राइविंग थोड़ा सा स्लो करेंगे। सावधानी के साथ करेंगे। किसी भी तरह का कोई भी रिस्की ट्रेड नहीं लेंगे इस महीने में भी नहीं तो नुकसान आपका हो सकता है। शुक्र यहां पर अपनी राशि के हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। हालांकि दशम का शुक्र अच्छा नहीं होता। यहां पर दिग्वली नहीं होते शुक्र लेकिन इसके बावजूद अपनी राशि में है तो आपका कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। राशि का स्वामी उच्च का होकर भाग्य स्थान में बैठ गया है। यह एक अच्छी स्थिति है। पैसे के लिहाज से आगे ठीक होती हुई नजर आएंगी लेकिन इसके बावजूद ट्रेड लेने के वक्त सावधानी जरूर रखेंगे क्योंकि नुकसान का खतरा यहां पर ज्यादा है। सिंह राशि के जातक है जो केतु के नक्षत्र में पैदा हुए हैं। केतु के नक्षत्र में जो पैदा हुए हैं और जिनकी उम्र 30 से 40 साल के ऊपर है उनके ऊपर दशा भी इस समय मंगल की चल रही है। सिंह राशि के बहुत सारे जातकों के ऊपर मंगल चल रहा है। जिनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच है वो समझ जाएंगे इसको जिनको थोड़ा सा समझ अपनी दशा के बारे में जानकारी है तो वह ज्यादा ध्यान रखेंगे, यहां पर एक्सीडेंट होने के ज्यादा चांसेस हैं।

जून का महीना कैसा रहेगा ?
आपके धन भाव का स्वामी और आय भाव का स्वामी बुध गुरु के साथ, शुक्र के साथ। यह तीन ग्रह जब शुभ हो जाए और आपके 11वें भाव में बैठ जाएं तो निश्चित तौर पर यहां पर आपको अल्टीमेट पैसा आ सकता है। कहीं न कहीं से कोई ऐसा सोर्स बन जाएगा जिसमें आपको बहुत ज्यादा फायदा हो जाएगा। मूल त्रिकोण राशि का मंगल अपनी राशि में चला गया है। भाग्य स्थान का स्वामी होकर नौवें घर जब मंगल आवे नौ घरों का मंगल पावे। सूर्य यहां पर अब केंद्र में बैठ गया है,  10वें भाव में बैठ गया। सूर्य यहां पर दिग्बली हो जाता है। यह एक अच्छी स्थिति है और गुरु, बुध और शुक्र तीनों ही शुभ ग्रह आपके 11वें भाव में  हैं तो बाजार भाग खड़ा होता है। यहां से आपको बाजार में तेजी होती हुई नजर आएगी और सूर्य, राहु और केतु का केंद्र में आना थोड़ा सा नेगेटिव प्रभाव बढ़ाएगा। माइग्रेन की समस्या आपको हो सकती है। वेदर चेंज से होने वाला जो प्रॉब्लम है उससे थोड़ा सा सावधान रहना पड़ेगा। 12वें भाव में चले जाएंगे तो 12वें भाव में जाना गुरु का अच्छा नहीं होता लेकिन इसके बावजूद बुध और शुक्र का आए भाव में रहना आपके लिए बहुत अच्छा है। यह आपको निश्चित तौर पर गेन देकर जाएगा। जिनके घर में संतान आने वाली है उनको संतान का सुख मिलेगा। जिनकी शादी होने वाली है उनको शादी का सुख मिल सकता है। जिनके जिनके पास कोई पार्टनर नहीं है मींस इंगेजमेंट नहीं हुई फिफ्थ तीन शुभ ग्रह एक्टिवेट कर रहे हैं तो अल्टीमेटली यहां पर लाइफ में कोई आ भी सकता है। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। सिंह राशि के जितने भी जातक हैं उनको यहां पर इस महीने में स्टॉक मार्केट में फायदा होता हुआ नजर आएगा क्योंकि 12वें का स्वामी केंद्र में चला गया। केंद्र में जब चंद्रमा चौथे भाव में आ जाता है तो मूल त्रिकोण जो जो उसका काल पुरुष की पत्रिका होती है यहां पर कर्क राशि आ जाती है। कालपुरुष की पत्रिका के लिहाज से तो यहां पर थोड़ा सा मजबूत हो गया सूर्य के सामने है इसलिए भी मजबूत हो गया तो अल्टीमेटली स्थिति थोड़ी सी बेटर नजर आती है। स्टॉक मार्केट में काम करने वालों के लिए यहां पर आपको इस महीने में गोल्ड सिल्वर में भी तेजी आपको देखने को मिलेगी क्योंकि इसके जो कारक है ना तीनों जो कारक सूर्य मंगल और गुरु तीनों ही अच्छी स्थिति में है। 

जुलाई का महीना कैसा रहेगा ?
जिनके ऊपर कर्ज की स्थिति है। जिनका पैसा किसी ने दबाया हुआ है, उनको थोड़ा सा फायदा हो सकता है क्योंकि तीन शुभ ग्रहों ने छठा एक्टिवेट कर दिया। तो छठे भाव से संबंधित जितने भी पैसे के मामले होते हैं या कोर्ट केसेस के मामले होते हैं वहां पर तो आपको राहत मिल जाएगी। सूर्य 11वें भाव में राशि का स्वामी 11वें भाव में चले जाना एक शुभ स्थिति है। पाप ग्रहों का 11वें का गोचर अच्छा होता है और सूर्य जब राशि के स्वामी होकर 11वें में बैठ गए तो अल्टीमेटली आय वाले भाव में बैठ गए पैसे के लिहाज से यह स्थिति भी अच्छी रहेगी और मार्केट से भी इस अवधि में कमाई आपको हो सकती है।राशि का स्वामी 11वें में बैठकर पंचम को देख रहा है जो आपकी इजी गेंस का भाव होता है तो यहां पर आपको निश्चित तौर पर मार्केट से भी पैसा बन सकता है। मंगल की दृष्टि राशि के ऊपर है। कुछ न कुछ गलत डिसीजन मेकिंग हो जाएगी जहां से आपको नुकसान हो सकता है। यहां पर अगेन एक स्थिति ऐसी बनती है जहां पर मार्केट में बुल्स एंड बियरर्स के बीच में तगड़ी लड़ाई होगी। मंगल, राहु केतु केंद्र में यह एक अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है बाजार के लिए। गुरु, बुध, शुक्र भी केंद्र में है यह भी एक अच्छा शुभ कॉम्बिनेशन है। 

अगस्त का महीना कैसा रहेगा ?
अगस्त का महीना सूर्य बुध के गुरु के साथ चला गया यानी कि राशि का स्वामी आपके 12वें चला गया है। राशि के स्वामी का 12वें जाना अच्छा नहीं होता। यह एक आइडियल स्थिति नहीं है हालांकि आय स्थान का स्वामी और धन स्थान का स्वामी बुध अपने भाव में है। 11वें का बुध का गोचर अच्छा होता है। मंगल दशम भाव में दिगबली हो जाते हैं। यह एक अच्छी स्थिति है। मंगल भाग्य स्थान के स्वामी होकर केंद्र में बैठे हैं, यह एक अच्छी स्थिति है। मंगल के केंद्र में चंद्रमा है, यह एक अच्छी स्थिति है। मंगल के केंद्र में शुक्र है, यह एक अच्छी स्थिति है लेकिन इसके बावजूद यहां पर जो कॉम्बिनेशन बन रहा है, राशि के स्वामी का 12वें जाना एडिशनल खर्चे को इनवाइट कर रहा है। यहां पर खर्चे आपके अतिरिक्त हो सकते हैं। यदि आप यहां पर स्पेकुलेट करेंगे तो नुकसान होगा क्योंकि गुरु क्योंकि एकअच्छे ग्रह हैं। गोल्ड में पोजीशन बनाएंगे तो आपको इस अवधि में भी फायदा होता हुआ नज़र आएगा क्योंकि यहां पर दोनों ग्रह अच्छी स्थिति में है।  मंगल यहां पर केंद्र में है तो अल्टीमेटली यह यह आइडियल स्थिति है। आपको प्रॉपर्टी खरीदने का मौका बन सकता है। मंगल भाग्य स्थान के स्वामी हैं, रियलस्टेट के कारक हैं। अपनी राशि को देख रहे हैं तो यहां पर जिन लोगों की प्लानिंग है कि कुछ फ्लैट लेना है या मकान लेना है, प्लॉट लेना है, कुछ भी एसेट की क्रिएशन करनी है, गाड़ी लेनी है, तो यहां पर मंगल एक्टिवेट कर रहे हैं। यह भाव अच्छा है बाकी बुध 11वें भाव में रहेंगे। आय भाव का स्वामी आय भाव में निश्चित तौर पर अपने भाव को डिफेंड कर जाएगा। 

सितंबर का महीना कैसा रहेगा ?
आय स्थान का स्वामी अब आपकी राशि के ऊपर से आ गया। बुध राशि के ऊपर से आ गया। राशि के स्वामी के साथ आ गया है यानी कि राशि का स्वामी और 11वें भाव का स्वामी। धन भाव का स्वामी यह सारे एक साथ आ गए। यह एक आइडियल पोजीशन है, आपको पैसे का फायदा होगा। अब यहां पर शुक्र का गोचर दूसरे भाव में है हालांकि शुक्र नीच है लेकिन क्योंकि धन भाव में है तो धन के फल कर जाएंगे। दूसरे का शुक्र का गोचर अच्छा होता है। मंगल का 11वें का गोचर अच्छा होता है। मंगल क्योंकि पाप ग्रह है तो पाप ग्रह तीन 6, 11 में अच्छा फल करते हैं लेकिन यहां पर एक स्थिति थोड़ी सी गड़बड़ हो गई। मंगल शनि आपस में केंद्र में आ गए, यह एक अच्छी स्थिति नहीं है। सूर्य,राहु,केतु भी केंद्र में आ गए हैं तो पांच पाप ग्रह एक दूसरे के केंद्र में है। यह स्थिति अच्छी नहीं है। यह आपको थोड़ा सा मानसिक तौर पर डिस्टर्ब कर सकती है। हालांकि पैसे के फ्लो में दिक्कत नहीं आएगी। पैसा अचानक से कहीं न कहीं से आपको आएगा । शुक्र धन के कारक होकर धन स्थान में बैठकर अष्टम भाव को देखते हैं। अष्टम छुपे हुए धन का भाव होता है तो कुछ न कुछ ऐसा मनी आ जाएगा। कुछ ऐसी चीजें आपको मिल सकती हैं और जो लोग मैरिड हैं उनको ससुराल पक्ष से यहां पर फायदा हो सकता है।

अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ?
यहां पर शनि की दृष्टि धन भाव के ऊपर। सूर्य-शनि आमने सामने आ गए हैं, खर्चे भी ऐसे ही बढ़ जाएंगे। 12वें भाव में राशि का स्वामी धन भाव में उसके ऊपर शनि की दृष्टि यानी कि धन की हानि यहां पर हो सकती है। ऐसा संभव है कुछ अचानक खर्चे आपको आ सकते हैं। इस महीने में पैसे का फ्लो हालांकि बना रहेगा क्योंकि बुध आपका आय स्थान का स्वामी होकर, धन स्थान का स्वामी होकर शुक्र के साथ बैठ गया है। हालांकि तीसरे भाव का बुध अच्छा नहीं होता। लेकिन शुक्र पैसे का कारक है, कर्म स्थान का स्वामी है। आय स्थान का स्वामी धन स्थान का स्वामी पराक्रम वाले भाव में चला गया। शुक्र के साथ चला गया और गुरु के केंद्र में आ गया। यहां पर गुरु को केंद्र बनाकर यह पत्रिका बनाएंगे तो गुरु, बुध और शुक्र तीनों केंद्र में आ जाएंगे मंगल के यह एक अच्छी स्थिति है। पैसे के लिहाज से डेफिनेटली फायदा हो जाएगा। जो बाजार में काम करते हैं उनको भी बाजार में फायदा हो जाएगा। ये सारे ग्रह आपस में केंद्र में है। तो अल्टीमेटली ये बाजार के लिहाज से भी स्थिति अच्छी बनती है। पैसा जो बाजार में काम करते हैं उनको भी यहां पर फायदा हो सकता है।

 नवंबर का महीना कैसा रहेगा ?
गुरु राशि में इसलिए आ गए क्योंकि गुरु ने जो मूवमेंट दिया अगले साल 2 जून को 2 जून को कर्क में आएंगे और यह 30 अक्टूबर को सिंह में चले जाएंगे। यहां पर गुरु,राहु,केतु के केंद्र में आ जाएंगे। 30 अक्टूबर को गुरु का गोचर होगा। उसके बाद बाजार में गिरावट आ सकती है। यहां पर आप संभलकर चलेंगे बाजार में। मंगल चंद्र 12 भाव में है। 12वां भाव स्पेकुलेशन का भाव होता है। यहां पर स्पेकुलेशन बिल्कुल नहीं करेंगे। शुक्र, सूर्य और बुध यह तीसरे भाव में आ जाएंगे आपके। यहां पर नुकसान आपको अब हो सकता है क्योंकि राशि का स्वामी तीसरे भाव में। हालांकि तीसरे भाव का सूर्य अच्छा होता है। तीसरे भाव का तीसरा भाव पराक्रम का भाव है। बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि यह तीनों भाव आपके लक हाउस को एक्टिव करेंगे।  पंचमेश का राशि के ऊपर से गोचर करना निश्चित तौर पर एक अच्छी स्थिति है। अध्यात्म की तरफ ध्यान ज्यादा बढ़ जाएगा क्योंकि केतु और गुरु दोनों ही आध्यात्म के कारक हैं। दोनों ही नाइंथ हाउस को नाइंथ आस्पेक्ट से एक्टिव करेंगे। दोनों ही एक साथ है तो अल्टीमेटली आध्यात्म की तरफ ध्यान ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि राशि का स्वामी भी नाइंथ हाउस को देख रहा है। गुरु भी नाइंथ हाउस को देखेगा। केतु भी नाइंथ हाउस को देखेगा तो अल्टीमेटली धार्मिक स्थल की तरफ थोड़ा सा ज़्यादा रुझान बढ़ेगा। धार्मिक यात्राएं इस महीने में आपकी ज़्यादा बढ़ सकती हैं। 

दिसंबर का महीना कैसा रहेगा ?
 पैसे का फ्लो आपको अचानक से बढ़ सकता है। कहीं न कहीं से पैसा आ सकता है। इसका मतलब यह है कि शुक्र यहां पर वक्री होंगे या बुध और शुक्र क्योंकि अल्टीमेटली इनका मूवमेंट 21 और 27 दिन का होता है।  यदि यह ग्रह नहीं हिल रहे यहां से इसका मतलब है कि यहां पर बुध या शुक्र वक्री स्थिति में होंगे और इसलिए यहां से मूवमेंट नहीं आ रही लेकिन बहुत ज्यादा ग्रहों का केंद्र में होना अल्टीमेटली अच्छा है। भाग्य स्थान का स्वामी राशि में आकर बैठकर फोर्थ हाउस को देख रहा है। फोर्थ दृष्टि के साथ और आपका पंचम भाव का स्वामी आपकी राशि के ऊपर से तो अल्टीमेटली जिनको शादी करनी है उनके लिए भी समय अच्छा आ गया है। जिनके संतान नहीं है उनके लिए भी समय अच्छा आ गया। जिनको मार्केट में से पैसा बनाना है उनके लिए भी समय अच्छा आ गया है। लेकिन यहां पर भी स्पेकुलेटिव ट्रेड नहीं करेंगे। यहां पर मार्जिन कॉल आपको आ सकती है क्योंकि बाजार यहां पर गिरावट का रुख दिखाएगा। कोई भी पोजीशन लेंगे बाजार की स्थिति को देखकर ही लेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News