Financial Horoscope 2026: कर्क राशि वालों के लिए धन वर्षा या निवेश में रिस्क ?

punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 11:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Financial Horoscope 2026: आज जानेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए अगला साल 2026 मंथ वाइज कैसा रहेगा ? राहु-केतु का गोचर 3,6,11 में अच्छा होता है। 10वें में भी राहु-केतु अच्छा फल करते हैं। आपका गोचर यहां पर केतु का धन भाव में हो रहा है, यह अच्छा नहीं है। राहु का अष्टम हो जाएगा, यह अच्छा नहीं है। शनि का गोचर 3, 6, 11 अच्छा होता है। तो अल्टीमेटली शनि आपके नाइंथ हाउस में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर आपके लिए 2 जून तक अच्छा नहीं है क्योंकि गुरु 12 में गोचर करेंगे। गुरु 1 साल बाद राशि बदलते हैं और आपके राहु-केतु डेढ़ साल बाद राशि बदलते हैं। यह ट्रांजिट अच्छा नहीं है। 

जनवरी का महीना कैसा रहेगा 
पहला महीना आपके लिए थोड़ा सा तनाव भरा हो सकता है। उसका रीज़न है कि सूर्य छठे में, मंगल छठे में, बुध छठे में, शुक्र छठे में। शुक्र यहां पर कालपुरुष की पत्रिका में नीच हो जाते हैं। हालांकि बुध उच्च के हो जाते हैं। कालपुरुष की पत्रिका में दो पाप ग्रहों का यहां पर आना छठे में शुभ होता है। यहां पर आपके धन भाव का स्वामी छठे में चला गया और उसके ऊपर केतु की दृष्टि आ गई। अष्टम में आपका राहु बैठा है तो स्थिति क्या है ? जो आपका गुरु है वह भी जो आय का कारक होता है, धन का कारक होता है, जो भाग्य स्थान का स्वामी है, वह भी राहु के प्रभाव में है और उसके ऊपर मंगल की भी दृष्टि, सूर्य की भी दृष्टि। तो यह स्थिति धन के लिहाज से अच्छी नहीं है। आपके लिए जनवरी में कुछ ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिनकी आपने कल्पना नहीं की है। जो लोग बाजार में काम करते हैं सट्टा मत मारिएगा। 12वां भाव पीड़ित है, आपको नुकसान हो सकता है। 12वें का स्वामी बुध बनता है। वह छठे में चला गया, सूर्य के साथ चला गया है। छठा वैसे ही नुकसान का भाव होता है। तो अल्टीमेटली कर्क राशि के जातकों के लिए पहला महीना खर्चे बढ़ाने वाला है। राशि के स्वामी के ऊपर पहले ही दिन शनि का प्रभाव है। तीसरी दृष्टि से शनि देख रहे हैं। राशि का स्वामी राहु केतु के केंद्र में है। चार ग्रह राशि के स्वामी से अष्टम में पड़े हैं। राशि से चार ग्रह छठे में पड़े हैं। यह कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं है। केंद्र का खाली हो जाना ही अच्छा नहीं था। तो पहला महीना आपके लिए स्ट्रगल वाला हो सकता है। ओवर रिएक्शन मत दीजिएगा। केतु वाणी वाले भाव में है। कुछ मुंह से ऐसा निकलेगा जिससे गड़बड़ हो जाएगी। तो थोड़ा सा ध्यान जरूर रखना पड़ेगा।

फरवरी का महीना कैसा रहेगा 

अब पूरी स्थिति बदल गई। फरवरी में पूरी स्थिति बदल गई। आपके सारे ग्रह केंद्र में आ गए। यहां पर देखिए सूर्य केंद्र में, मंगल केंद्र में, शुक्र केंद्र में, बुध केंद्र में। राशि का स्वामी राशि में उसके ऊपर मंगल की दृष्टि मंगल पंचमेश होकर देख रहा है और आपका जो आय भाव का स्वामी है शुक्र वो 11वें भाव का स्वामी होकर राशि को देख रहा है। चंद्रमा आपका लिक्विड मनी होता है। जो मनी का फ्लो आपके पास आता है न रूटीन का वो चंद्रमा से आता है। गुरु ऐसा पैसा देते हैं जो संचित हो जाता है। धन को संचित करने का काम गुरु करवाते हैं। तो आय भाव के और धन भाव के कारक भी गुरु होते हैं। तो यहां पर और तीसरा प्लनेट होता है शुक्र मनी देता है। बहुत ज्यादा पैसा शुक्र से आता है। तो यहां पर आय भाव के स्वामी शुक्र बहुत ज्यादा इमेंस मनी के कारक शुक्र और चंद्र जो लिक्विड मनी के कारक है। दोनों आमने सामने हो गए तो यह स्थिति एक तरीके से थोड़ी सी बेटर हो गई। पैसे के लिहाज से फरवरी में कुछ न कुछ चीजें आपको अच्छी होती हुई नजर आएंगी, बेटर होती हुई नजर आएंगी पैसे के लिहाज से। लेकिन जो भी मार्केट में काम करते हैं उनको फिर भी थोड़ा सा जरूर ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि 12वें भाव में गुरु बैठे हैं। पैसा लगाइए शेयर में पैसा बनेगा। प्रॉपर्टी में पैसा बनेगा आपको क्योंकि यह साल है पहले छ महीने यहां पर गुरु की दृष्टि फोर्थ हाउस के ऊपर है। फोर्थ हाउस से हम एसेट्स का विचार करते हैं। कर्क राशि के लिए खासतौर पर साल के पहले 5 महीने मींस 2 जून को गुरु चेंज होंगे। आगे आ जाएंगे आपकी राशि के ऊपर। अह तब तक 5 महीने स्टॉक मार्केट में स्पेकुलेशन से दूर रहना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। नहीं तो यहां पर नुकसान होने के चांसेस आपके ज्यादा है। अदरवाइज पैसे का फ्लो आपके लिए ठीक हो जाएगा। फरवरी महीना आपके लिए अच्छा लग रहा है। 

मार्च का महीना आपके लिए कैसा रहेगा ?
सारे ग्रह अष्टम में आ गए हैं । केतु, सूर्य, मंगल, राहु और शुक्र, बुध यह सारे ही ग्रह अष्टम में आ गए और आपके केंद्र में सिर्फ चंद्रमा बचे। पहली मार्च को भी चंद्रमा केंद्र में, पहली फरवरी को भी चंद्रमा केंद्र में। राशि का स्वामी राशि में बैठा थोड़ा सा प्रोटेक्शन मिल गया लेकिन इसके बावजूद सारे ग्रह चंद्र से भी अष्टम आ गए और गुरु यहां पर ऑलरेडी 12वें हैं तो यह स्थिति अच्छी नहीं है। यह स्थिति बाजार के लिए भी अच्छी नहीं है। यहां पर हो सकता है बाजार आपको गिरता हुआ नजर आए। हालांकि गुरु के प्रभाव में है लेकिन इसके बावजूद केंद्र पाप ग्रहों का प्रभाव ज्यादा है। यहां पर एक्सीडेंट होने का योग है। यहां पर सीक्रेसी कॉम्प्रोमाइज होने का योग है क्योंकि अष्टम सीक्रेसी का भी भाव है। अष्टम सडन लॉस, एक्सीडेंट का भाव है। तो जितने भी लोग हैं तो जितने भी कर्क राशि के हैं थोड़ा सा गाड़ी धीमी चलाइएगा क्योंकि दो ग्रह एक्सीडेंट करवाते हैं। केतु और मंगल दोनों ही अष्टम को पीड़ित कर रहे हैं। राहु के साथ आ गए मंगल। जितने भी लोग कारोबार करते हैं या जॉब करते हैं उनके खिलाफ कुछ न कुछ साजिशें शुरू हो जाएंगी। राहु नॉर्मली साजिश करवाने का काम करता है। केतु की दृष्टि दशम भाव के ऊपर दशम भाव का स्वामी राहु-केतु एक्सिस में आ गया। सूर्य के साथ आ गया, यह स्थिति अच्छी नहीं है। कर्म के लिए, कारोबार के लिए, नौकरी के लिए तो थोड़ा सा ध्यान ज़रूर रखेंगे। यहां पर नुकसान हो सकता है, यह चार्ट नुकसान वाला है। फरवरी का महीना आपके लिए पैसे के लिहाज से मनी के फ्लो के लिहाज से अच्छा नजर आ रहा है। हालांकि पैसा यहां पर भी रहेगा। मनी का फ्लो रूटीन में रहेगा लेकिन नुकसान होने के चांसेस यहां पर ज्यादा बन गए हैं क्योंकि अष्टम में बहुत ज्यादा ग्रह आ गए आपकी कुंडली में मार्च के महीने में। 

अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ?
सूर्य जाकर आपके शनि के साथ आ गए। भाग्य स्थान के ऊपर से आ गए हैं, यह स्थिति अच्छी नहीं है। यदि आप धार्मिक यात्रा करते हैं तो इस दौरान जरूर ध्यान रखिएगा। अप्रैल के महीने के दौरान जो भी लोग जाना चाहते हैं किसी धार्मिक यात्रा के ऊपर यह भाव नाइंथ हाउस जो होता है वह स्पिरिचुअलिज्म का भाव होता है। यहां पर दो पाप ग्रहों का आना रास्ते में किसी न किसी तरह की रुकावट खड़ी कर सकता है। आपके ध्यान में भंग कर सकता है। हालांकि किसी भी ग्रह का यहां पर आना अच्छा होता है। लेकिन लग्न कुंडली में ट्रांजिट में सूर्य-शनि यहां पर बैठ गए। इसका मतलब है कि यात्रा में बाधा पैदा करेंगे और केतु से यह अष्टम में बैठे हैं। केतु अगेन आध्यात्म का कारक होता है तो यहां पर जितने भी लोग धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, आध्यात्मिक के तौर पर जाना चाहते हैं तो यात्रा पर थोड़ा सा ज़रूर ध्यान रखिए।  शुक्र दशम भाव में है, केंद्र में आ गए हैं। दशम भाव में आ गए हैं और आय भाव के स्वामी होकर बैठे हैं। तो यह स्थिति थोड़ी सी बेटर हो गई। 11वां भाव शुभ करतरी में आ गया। यदि 11वें भाव को देखेंगे ना यहां पर तो उसके एक तरफ गुरु आ गए। दूसरी तरफ शुक्र आ गए। तो यह अल्टीमेटली गुरु राशि के स्वामी के लिए अच्छे नहीं है 12व भाव में। लेकिन 11वें भाव के लिए अब अच्छे इसलिए हो गए क्योंकि एक तरफ शुक्र आ गया दूसरी तरफ गुरु आ गए। तो यह शुभ कर्तरी में आ गया तो पैसे का फ्लो यहां पर अच्छा रह जाएगा। यहां पर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 

मई का महीने कैसा रहेगा ?
यहां पर सूर्य-बुध एक साथ आ गए हैं। सूर्य यहां पर दिगबली हो जाते हैं। दसवां भाव यहां पर जब भी किसी का जन्म दोपहर 12:00 से 2:00 बजे का निकलेगा। तो सूर्य यहां पर आपके दिगबली हो जाते हैं। यहां पर सूर्य आपको अथॉरिटी दे देंगे। जिन लोगों की प्रमोशन पेंडिंग होगी, यहां पर प्रमोशन होती हुई नजर आएगी और कार्यस्थल पर आपका डोमिनेंस बढ़ेगा। कारोबार में आपका प्रभाव यहां पर बढ़ता हुआ नजर आएगा लेकिन यहां पर भी फिर वही स्थिति सूर्य हटे और शनि और मंगल साथ हो गए। धार्मिक यात्रा वाला मामला फिर वहीं पर रहेगा। मई के महीने में भी यदि आप कहीं पे जाते हैं, धार्मिक स्थल पे जाते हैं तो ध्यान जरूर रखिएगा। मंगल शनि का एक साथ होना अच्छा नहीं है। ये वैश्विक शांति के लिए भी अच्छा नहीं है।  तो यहां पर इस तरह के दो ग्रहों का आना अच्छा नहीं है। यह स्थिति थोड़ी सी गड़बड़ कर देगा। वैसे भी मंगल दशम के स्वामी होकर अपने से 12वें बैठे हैं। यह स्थिति भी अच्छी नहीं है। काम के लिहाज से पैसे का फ्लो बना रहेगा। कोई दिक्कत की बात नहीं है, खर्चे उतने नहीं होंगे जितने आपको फरवरी जनवरी में नजर आ रहे थे या मार्च में नजर आ रहे थे। अदरवाइज चीजें ठीक रहेंगी। खर्चे यहां पर पॉजिटिव साइड पे होते हुए आपको नजर आएंगे। 

जून का महीना कैसा रहेगा ?
सूर्य आपके 11वें भाव में आ गए हैं। अब 11वें भाव का सूर्य बहुत अच्छा होता है क्योंकि पाप ग्रह सूर्य 11वें भाव में अच्छे फल करते हैं। मंगल यहां पर आकर दिगबली हो गए हैं । हालांकि मंगल का दशव का गोचर अच्छा नहीं होता लेकिन इसके बावजूद अपनी मूल त्रिकोण राशि में दिगबली हो जाना वर्क प्लेस के ऊपर डोमिनेंस क्रिएट करेगा। शुभ ग्रहों का 12वें जाना यह होगा कि खर्चे आपके पॉजिटिव साइड पे हो जाएंगे। नेगेटिव साइड पे खर्चे नहीं होंगे क्योंकि वो खर्चे वाला भाव है, वहां पर शुभ प्रभाव ज्यादा है। तो खर्चे थोड़े से पॉजिटिव साइड पे नजर आएंगे। जिनके घर में संतान आने वाली है वो थोड़ा सा जरूर ध्यान रखें। रीजन उसका यह है कि एक तो आपका मंगल अष्टम दृष्टि से पंचम को देख रहा है। दूसरा सूर्य की सीधी दृष्टि पंचम के ऊपर पड़ रही है। यह स्थिति दो पाप ग्रह पंचम को पीड़ित कर रहे हैं। कोई भी बिजनेस का डिसीजन लेना है, कोई भी नॉर्मल लाइफ का डिसीजन लेना है, किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह के साथ लीजिएगा क्योंकि यह बुद्धि-विवेक का भाव होता है। यहां पर बुद्धि-विवेक थोड़ा सा आपका हो सकता है कि डिसीजन मेकिंग में आपसे गलती हो जाए। 
जिनके घर में संतान आने वाली है, वह भी ज़रूर ध्यान रखें। पंचम दो पाप ग्रहों के प्रभाव में आ गया है, यह पीड़ित होना अच्छा नहीं है और गुरु क्योंकि संतान का कारक होता है। यह 12वें में बैठा है ऑलरेडी, यह भी स्थिति अच्छी नहीं है और पंचम से देखेंगे तो वह अष्टम में चला गया। थोड़ा सा ध्यान जरूर रखेंगे। गुरु राहु के प्रभाव में मंगल सूर्य दोनों अष्टम पंचम को देख रहे हैं। यहां पर थोड़ा सा जरूर ध्यान रखना पड़ेगा। 

जुलाई का महीना कैसा रहेगा ?
कुंडली में आप देखिए यह बहुत अच्छी कुंडली है।  क्योंकि यहां पर  भाग्य स्थान का स्वामी गुरु आपकी राशि के ऊपर से चंद्रमा के ऊपर से बुध आपकी राशि के ऊपर से शुक्र आपकी राशि के ऊपर से तो आय भाव का स्वामी भाग्य स्थान का स्वामी आपकी राशि के ऊपर से आ गया है। तो यह स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी हो गई पराक्रम भाव का स्वामी बुध भी आपकी राशि के ऊपर यानी कि यह महीना जुलाई का महीना बेस्ट नजर आ रहा है। आपके लिए जुलाई का महीना बहुत अच्छा रहेगा। पैसे के लिहाज से भी मनी के फ्लो के लिहाज से भी प्रमोशन के लिहाज से भी मंगल की स्थिति यहां पर देखेंगे तो मंगल 11वें भाव में शुभ गोचर में आ जाएंगे। क्योंकि पाप ग्रहों का तीसरे छठे 11वें का गोचर अच्छा होता है। तो यह आपके लिए बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी, शुक्र अच्छा फल करेंगे। लग्न में गुरु अच्छा फल करेंगे राशि के ऊपर से। यह आपके लिए स्थिति अच्छी है लेकिन थोड़ा सा आपको इस अवधि के दौरान माइग्रेन या हेयर फॉल का जो है वह थोड़ा सा फेस देखना पड़ सकता है। उसका रीज़न यह है कि सूर्य आपके 12 में केतु आपके दूसरे में यह पाप करतरी में भी आ गए हैं। यानी कि राशि आपकी पाप कर्तरी में आ गई। जितने भी शुभ ग्रह थे, वह सारे पाप करतरी में आ गए हैं।  पहले तो आईसाइट में दिक्कत आ सकती है। दूसरा माइग्रेन इस महीने में हो सकता है, थोड़ा सा जरूर ध्यान रखिएगा। जहां पर यह हेल्थ को लेकर यह थोड़ा सा मुझे लग रहा है कि दिक्कत हो सकती है। 

अगस्त का महीना कैसा रहेगा ?
 शुक्र आपके धन भाव में आ गए हैं। आय भाव के स्वामी होकर धन भाव के ऊपर से केतु के साथ और गुरु और सूर्य आपके राशि के ऊपर। अब यहां पर सूर्य धन भाव के स्वामी हैं। धन भाव का स्वामी राशि के ऊपर से आय भाव का स्वामी धन भाव के ऊपर से यह कॉम्बिनेशन भी पैसे के लिहाज से अच्छा है। मनी का फ्लो यहां पर भी अच्छा रहना चाहिए। बुध आपके 12वें में हैं और बुध का 12वें अपनी राशि का बुध है यहां पर, यह स्थिति थोड़ी सी बेटर है।  गुरु राशि के ऊपर से हैं, सूर्य के साथ हैं। आध्यात्मिक ज्यादा हो जाएंगे, धार्मिक स्थान की यात्रा ज्यादा करने का मन करेगा लेकिन थोड़ा सा एरोगेंस भी आ जाएगा। सूर्य अथॉरिटी भी दे देते हैं। सूर्य एोगेंस भी दे देते हैं। बाजार के लिहाज से आपका अगस्त का महीना अच्छा नजर आ रहा है। आय भाव में पड़े हैं, मंगल अच्छी स्थिति में है। आय भाव का स्वामी धन भाव में चला गया। धन भाव का स्वामी राशि के ऊपर से आ गया तो यह चीजें पैसे के लिहाज से, करियर के लिहाज से, मार्केट के लिहाज से अच्छी नजर आ रही हैं। क्योंकि अह गुरु शुभ ग्रह हैं राशि के ऊपर से बैठे हैं। अल्टीमेटली डिसीजन मेकिंग आपसे ठीक ही करवाएंगे। 

सितंबर का महीना कैसा रहेगा ?
सितंबर के महीने में गुरु-चंद्रमा केंद्र में इसको गजकेसरी योग बोलते हैं। यह बहुत अच्छा योग होता है। मंगल यहां पर लेकिन 12वें चले गए हैं। मंगल 12 जाने का मतलब है कि खर्चे थोड़े से अचानक आ जाएंगे। मंगल राहु के प्रभाव में है। 12वां भाव राहु 12वां भाव खर्चे का भाव होता है। तो दो पाप ग्रहों का प्रभाव आपके ऊपर आ गया है। महीने की शुरुआत गजकेसरी से हो रही है तो यह एक अच्छा कॉम्बिनेशन है लेकिन थोड़ा सा जरूर ध्यान रखना पड़ेगा स्पेकुलेशन करने वालों को। यहां पर स्पेकुलेशन करने वाले इस महीने में पिट सकते हैं। यह अच्छा नहीं है बुध का अपनी मूल राशि से 12वें जाना, सूर्य का धन भाव में राहु-केतु एक्सिस में जाना, शनि से छठे में जाना, धन की हानि करवाने वाला योग बना रहा है। थोड़ा सा जरूर ध्यान में रखेंगे। खासतौर पर जो स्पेकुलेट करते हैं, वह शुक्र यहां पर नीच हो जाएंगे। शनि के सामने रहेंगे, मंगल की दृष्टि में रहेंगे। एक इकलौता प्लनेट जो डिफेंड कर रहा है सबको वह है गुरु। जहां पर यदि कुछ नुकसान से बचाएंगे तो गुरु ही बचाएंगे। अदरवाइज यह कॉम्बिनेशन भी नुकसान वाला बनता है। इस महीने में आपको सावधानी जरूर रखनी पड़ेगी। 

अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ?
अक्टूबर के महीने का चार्ट अब आपके सामने आ गया। यह चार्ट बहुत अच्छा है। यहां पर 6, 8, 12 में कोई ग्रह नहीं है सिवाय राहु को छोड़कर क्योंकि राहु यहीं पर रहेंगे। अदरवाइज बाकी ग्रह 6, 8,12 में नहीं है। यह स्थिति आपके लिए अच्छी है। अब यहां पर गुरु मंगल साथ है। मंगल आय भाव के स्वामी होकर और गुरु आपके भाग्य स्थान के स्वामी होकर। यह केंद्र त्रिकोण राज योग की फॉर्मेशन होगी। यह केंद्र त्रिकोण बहुत अच्छा होता है। यदि लग्न कुंडली में यह योग आ जाए तो डेफिनेटली बहुत सारे फायदे हो जाते हैं। राशि का स्वामी 11वें चला गया है और उच्च का हो गया है। चंद्रमा आपके लिए यह बहुत अच्छा है। बुध आपका शुक्र के साथ आ गया। शुक्र यहां पर अपनी राशि में है और शुक्र यहां पर दिगबली हो जाते हैं। जैसे मंगल दशव में दिगबली हो जाते हैं। शुक्र यहां पर फोर्थ में दिगबली हो जाते हैं। अपनी राशि में है, तुला में है। निश्चित तौर पर यहां पर रियलस्टेट की क्रिएशन करवा के जाएंगे। जितने लोग कर्क राशि के कुछ प्लान करना चाहते हैं, वह इस महीने में करेंगे तो ज्यादा बेटर रहेगा। यह अक्टूबर का महीना है। अक्टूबर के महीने में आपको थोड़ा सा ज़्यादा इस तरफ झुकाव देखने को मिलेगा क्योंकि तीन शुभ ग्रह आपके केंद्र में आ गए और केंद्र का स्वामी मंगल जो है वो उसके साथ है।  जिनको ब्लड से रिलेटेड दिक्कत है या जिनको हार्ट से रिलेटेड दिक्कत है उनको थोड़ा सा ज़रूर ध्यान रखना चाहिए। राहु की दृष्टि फोर्थ हाउस के ऊपर है। मंगल की दृष्टि फोर्थ हाउस के ऊपर है। जिनको लंग्स से या हार्ट से संबंधित दिक्कत है, उनको थोड़ा सा जरूर ध्यान रखना पड़ेगा इस महीने में सेहत को लेकर। अदरवाइज़ पैसे के लिहाज से देखें, रियलस्टेट की क्रिएशन के लिहाज से देखें, मार्केट के लिहाज से देखें, तो यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा सा बेटर नजर आ रहा है।

नवंबर का महीना कैसा रहेगा ?
नवंबर के महीने में सूर्य साथ आ गए हैं। सूर्य शुक्र और बुध के साथ आ गए हैं। गुरु सिंह राशि में चले गए हैं। गुरु धन भाव में चले गए। गुरु यहां पर सिंह राशि में जाएंगे तो मघा नक्षत्र में चले जाएंगे। केतु के नक्षत्र में चले जाएंगे। यह कॉम्बिनेशन बाजार को गिराने वाला बन गया। यह यहां पर बाजार आपको गिरता हुआ नजर आएगा। यह जो ट्रांजिट होने जा रहा है शायद 30 अक्टूबर का होने जा रहा है। यह लक्ष्मी योग की क्रिएशन है। नवंबर का पहला वीक है यह बुध और शुक्र साथ हो गए हैं। बुध क्योंकि तीसरे भाव के स्वामी हैं। पराक्रम से, मेहनत से कुछ न कुछ करवा लेंगे। तीन ग्रह आपके दशम भाव को देख रहे हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। इस महीने के दौरान भी गुरु की दृष्टि भी कार्यस्थल के ऊपर कार्यस्थल वाले प्रभाव के ऊपर रहेगी। यानी कि जितने भी लोग बिजनेस करते हैं या जो कारोबार करते हैं, नौकरी करते हैं उनके लिए दसवां भाव तीन शुभ ग्रहों के प्रभाव में रहेगा। हालांकि केतु और सूर्य भी देखेंगे लेकिन डोमिनेंस यहां पर शुभ प्रभाव शुभ शुभ ग्रहों का ज्यादा है। मंगल क्योंकि दसवें भाव के स्वामी होकर चंद्रमा के साथ पड़े हैं। राशि के स्वामी के साथ पड़े हैं तो अल्टीमेटली पूरी एनर्जी के साथ आप काम करते हुए नजर आएंगे लेकिन इस महीने भी एक चीज़ का जरूर ध्यान रखेंगे। राहु अष्टम में है, मंगल की दृष्टि अष्टम के ऊपर आ गई। यहां पर सीक्रेसी कॉम्प्रोमाइज हो सकती है। जो लोग वाहन से जुड़ा काम करते हैं, चलाने का काम करते हैं, ड्राइविंग का काम करते हैं, जो लोग हाइट पर चढ़ के काम करते हैं, उनको थोड़ा सा जरूर ध्यान रखना पड़ेगा। सीक्रेसी अपनी जरूर मेंटेन रखिएगा। यहां पर आपको नुकसान होता हुआ नज़र आ सकता है।

दिसंबर का महीना कैसा रहेगा ?
दिसंबर के महीने में आप देखिए केंद्र त्रिकोण में ठीक ग्रह हैं लेकिन धन भाव जो है केतु, मंगल, गुरु, चंद्र और राहु यह गुरु के केंद्र में सारे ग्रह आ गए हैं। राहु, केतु, मंगल का गुरु के केंद्र में रहना बाजार के लिए अच्छा नहीं है। यहां पर बाजार गिरता हुआ नजर आएगा। आपका धन भाव इतने सारे ग्रहों से इतने सारे ग्रहों का उसमें होना अच्छा नहीं है। आपके धन भाव का स्वामी पंचम स्थान के ऊपर बैठ गया। तो धन भाव और पंचम का ट्रांजिट हो गया। यह एक स्थिति अच्छी है जो आपका पैसा थोड़ा सा बचाएगी लेकिन अदरवाइज यदि देखते हैं सारे चार्ट को तो चार्ट थोड़ा सा गड़बड़ नजर आता है। बुध शुक्र का फोर्थ हाउस में रहना क्योंकि केंद्र के भाव है। जिनके घर में संतान आने वाली है। अदरवाइज चार्ट मुझे ठीक नजर आ रहा है क्योंकि 6, 8, 12 में ग्रह ज्यादा नहीं है। आठवें का राहु तो यहां पर रहेगा ही रहेगा। दिसंबर का महीना भी ठीक रहेगा आपके लिए। अह कर्क राशि के जातकों के लिए। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News