त्यौहार:12 फरवरी से 18 फरवरी, 2017 तक

Sunday, Feb 12, 2017 - 09:53 AM (IST)

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों द्वारा कुछ पर्व मनाए जाते हैं। सभी लोग अपने रीति रिवाज और विश्वास के अनुसार अलग अंदाज में हर एक पर्व को मनाते हैं। जानें इस सप्ताह के पर्व अौर त्यौहारों के बारे में-

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 1, फाल्गुन कृष्ण तिथि द्वितीया, रविवार, विक्रमी सम्वत, 2073, राष्ट्रीय शक सम्वत 1938, दिनांक 23 (माघ) को होकर समाप्ति विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 7, फाल्गुन कृष्ण तिथि सप्तमी शनिवार को होगी।

 

पर्व, दिवस तथा त्यौहार: 12 फरवरी को विक्रमी फाल्गुन संक्रांति, सूर्य रात 8.38 (जालंधर टाइम) पर कुंभ राशि पर प्रवेश करेगा, 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जन्म दिवस, 14 फरवरी अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, वैलेंटाइन्स डे, 18 फरवरी वसंत ऋतु प्रारंभ, श्री नाथ उत्सव, श्री रफी अहमद किदवई जन्मदिन।

Advertising