Festive Season: धनतेरस और वैडिंग सीजन पर तनिष्क की खास तैयारी, सोने के घटे दामों से बढ़ा उत्साह

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 07:06 AM (IST)

नई दिल्ली: फेस्टिव और आगामी वेडिंग सीजन को देखते हुए देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क ने ग्राहकों के लिए नए कलेक्शन और आकर्षक रेंज पेश की हैं। टाइटन कंपनी लिमिटेड के ज्वेलरी डिवीजन के सीईओ अरुण नारायण ने विशेष बातचीत में बताया कि नवरात्रि, करवा चौथ और पुष्य नक्षत्र के बाद अब धनतेरस और भाई दूज तक बाजार में खरीदारी को लेकर सकारात्मक माहौल है और बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। हाल ही में सोने की कीमतों में आई नरमी से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा है। खासकर वेडिंग सीजन के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे लोग अब गहने खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

युवाओं और कामकाजी महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तनिष्क ने 18 कैरेट के विशेष अलॉय में लाइटवेट, डेली-वियर और मॉड्यूलर ज्वेलरी पेश की है। ये डिजाइन 22 कैरेट के गहनों जैसी भव्यता देते हैं और रोजाना पहनने के लिए सुविधाजनक हैं। कंपनी के फेस्टिव कलेक्शन 'अध्यांतरा' और वेडिंग रेंज 'रिवाह' में डिटैचेबल ज्वेलरी भी शामिल है, जिसे नेकलेस, पेंडेंट या हल्के हार के रूप में अलग-अलग अंदाज में पहना जा सकता है। पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में मजबूत मौजूदगी के साथ कंपनी मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। साथ ही सॉलिटेयर और डायमंड ज्वेलरी के विशेष कलेक्शन पर भी फोकस किया जा रहा है।

अरुण नारायण के अनुसार, नए डिजाइन, आकर्षक ऑफर्स और सोने की कीमतों में नरमी के चलते यह समय ज्वेलरी खरीदने के लिए अच्छा अवसर है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News