Festival Special Buses: दीवाली पर दिल्ली व चंडीगढ़ से 44 स्पैशल बसें चलाएगा हिमाचल परिवहन

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 शिमला (राजेश): दीवाली पर दिल्ली व चंडीगढ़ से हिमाचल अपने घर आने वाले हिमाचलियों के लिए हिमाचल परिवहन विभाग (एच.आर.टी.सी.) 29 व 30 अक्तूबर को स्पैशल बसें चलाएगा। 

इसके लिए निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं बसों का शैड्यूल भी तैयार कर लिया है।  बसें किन-किन रूटों से होते हुए जाएंगी, इसका भी पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। निगम 2 दिन यानी 29 व 30 अक्तूबर को स्पैशल बसें चलाएगा।

इसमें चंडीगढ़ से 29 व 30 अक्तूबर को विभिन्न रूटों से 13 स्पैशल बसें चलाई जाएंगी। वहीं दिल्ली से सिर्फ 30 अक्तूबर को स्पैशल बसें चलेंगी। इन सेवाओं के लिए निगम ने ऑनलाइन बुकिंंग भी शुरू कर दी है। ऐसे में यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकते हैं। यदि ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जाती है तो निगम चडीगढ़ व दिल्ली से अतिरिक्त बसें भी डिमांड पर चलाएगा ताकि दीवाली पर घर पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दीवाली के बाद वापसी में भी ये बस सेवाएं चलाई जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News