त्यौहार: 26 फरवरी से 4 मार्च, 2017 तक

Sunday, Feb 26, 2017 - 10:48 AM (IST)

भारत एक विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। त्यौहार हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। त्यौहारों में हमारी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। त्यौहार जीवन का उल्लास अौर खुशियों की सौगात हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम, हर परंपरा, हर धर्म किसी न किसी पर्व, उत्सव को लेकर आता है। त्यौहार जहां सबको एकजुट करते हैं वहीं जीवन के तमाम दुखों को भुलाकर सबके लिए खुशियां मनाने का अवसर लेकर आते हैं। त्यौहारों को मनाने के साथ-साथ हम सांस्कृतिक रुप से समृद्ध होते जाते हैं। आइए जानें इस सप्ताह के त्यौहार अौर उत्सवों के बारे में-

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ, विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 15, फाल्गुन कृष्ण तिथि अमावस, रविवार, विक्रमी सम्वत्, 2073, राष्ट्रीय शक सम्वत 1938, दिनांक 7 (फाल्गुन) को होकर समाप्ति विक्रमी फाल्गुन प्रविष्टे 21, फाल्गुन शुक्ल तिथि षष्ठी पत्र्ता सप्तमी, शनिवार को होगी। 

 

पर्व दिवस तथा त्यौहार : 26 फरवरी फाल्गुन अमावस, मेला बैजनाथ (कांगड़ा), 27 फरवरी फाल्गुन शुक्ल पक्षारंभ, 28 फरवरी चंद्र दर्शन, श्री राम कृष्ण परमहंस जयंती, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, डा. राजेंद्र प्रसाद पुण्य तिथि, 1 मार्च जमादि उलसानी (मुस्लिम) महीना शुरू, 2 मार्च श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत, अविघ्नकर व्रत, 3 मार्च याज्ञवल्क्य जयंती।

Advertising