त्यौहार: 13 अगस्त से 19 अगस्त, 2017 तक

Sunday, Aug 13, 2017 - 09:49 AM (IST)

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी श्रावण प्रविष्टे 29, भाद्रपद कृष्ण तिथि षष्ठी, रविवार, विक्रमी सम्वत 2074, राष्ट्रीय शक सम्वत, 1939, दिनांक 22 (श्रावण) को होकर समाप्ति विक्रमी  भाद्रपद प्रविष्टे 4, भाद्रपद कृष्ण तिथि द्वादशी पर्ता त्रयोदशी शनिवार को होगी।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार : 13 अगस्त चंदन षष्ठी व्रत, हल षष्ठी, 14 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त), श्री कृष्ण अवतार जयंती, श्री कृष्ण जयंती पर्व प्रारंभ (दरबार श्री पिंडोरी धाम, गुरदासपुर), श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्रारंभ (रामबन, जम्मू कश्मीर), श्री महाकाली जयंती, 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव), श्री कृष्ण जन्माष्टमी (मथुरा), श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव (वैष्णव), गोकुलाष्टमी, नंदोत्सव (मथुरा), श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व (दरबार श्री ध्यानपुर, गुरदासपुर), संत ज्ञानेश्वर जयंती, 16 अगस्त विक्रमी भाद्रपद  संक्रांति, सूर्य 16-17 मध्य रात 12.46 (जालंधर समय) पर सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, श्री गुग्गा नवमी मेला गुग्गा नवमी (अम्बाला, बिलासपुर), मेला बंद्राल (कुल्लू), मेला संतोषी माता (लदरौर), मेला गुग्गा जाहिर पीर (नकोदर), 18 अगस्त अजा एकादशी व्रत, वत्स द्वादशी (पूजा), श्री भुवनेश्वरी जयंती, 19 अगस्त शनि प्रदोष व्रत, कैलाश यात्रा (जम्मू-कश्मीर) प्रारंभ, श्री जयाचार्य निर्वाण दिवस (जैन) तथा पर्यूषण पर्व (जैन) प्रारंभ, नया पारसी साल शुरू। 

Advertising