घर में रखें ऊंट का Statue, जीवन में आएगा धन ही धन

Sunday, Dec 05, 2021 - 02:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
घर में चल रही परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए आज हम बहुत ही फायदेमंद उपाय बताने वाले हैं। चाइनीज़ वास्तु यानि फेंगशुई से मुताबिक ऊंट का शो-पीस रखना बहुत ही लाभदायक होता है। इस शो-पीस को घर में रखने से हर तरह की समस्या दूर हो सकती है। लेकिन ऊंट के शोपीस को रखने में कई सावधानियों को भी ध्यान में रखना होता है।

अगर व्यक्ति को करियर में लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है या कड़ी मेहनत के बावजूद भी अपेक्षित रिजल्ट की प्राप्ति नहीं हो रही है। मान्यता है कि इस स्थिति में अपने स्टडीरूम या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति को लगाने से शुभ लाभ मिलते हैं। कहा जाता है कि ऊंट का Statue लगाने के बाद आप जो भी काम करते हैं, उनमें आपका फोकस बढ़ जाता है और करियर संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। फेंगशुई के अनुसार, ऊंट का पॉजिटिव इफेक्ट तभी मिलता होता है, जब इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाए।।

मान्यता है कि अगर घर में धन संबंधी दिक्कत है तो ऊंट के जोड़े को घर में लाकर रखने से धन का आगमन तेजी से होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। घर में पॉजिटिव और खुशनुमा माहौल रखने के लिए एक, दो या कई ऊंट की तस्वीर या ऊंट के जोड़ों की मूर्ति को घर पर उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर के सदस्यों को मानसिक तौर पर शांति मिलती है।

फेंगशुई के अनुसार, जीवन में आ रही मुश्किलों से बचने के लिए भी ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऊंट की मूर्ति व्यक्ति की सहन-शक्ति बढ़ाती है। जिससे व्यक्ति सही निर्णय लेने में सफल होता है। फेंगशुई के अनुसार, ऊंट संघर्ष का प्रतीक है। रेगिस्थान में एक जगह से दूसरी जगह तक जाने के लिए ऊंट सबसे अच्छा साधन है, साथ ही ये एक कुशल मार्गदर्शक का काम भी करता है।

फेंगशुई में ऊंट को दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह ऊंट हर परिस्थिति में अड़िग रहता है उसी तरह इसकी मूर्ति रखने से व्यक्ति परेशानियों से बचा रहता है।

फेंगशुई के अनुसार ऊंट को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से सकारात्मकता आती है। इससे घर में रहने वाले लोगों की तरक्की होती है।

फेंगशुई में ऊंट की मूर्ति घर में रखने से बच्चों का मन स्थिर रहता है। इससे जो बच्चे माता-पिता का कहना नहीं मानते थे, उनके स्वभाव में बदलाव आता है।
 

Jyoti

Advertising