ये कूब वाला ऊंट बदल सकता है आपकी लाइफ, नहीं विश्वास तो खुद पढ़िए

Thursday, Jun 04, 2020 - 05:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पुराने समय से लोग वास्तु और फेंगशुई की बातों को अपनाते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग इसके कई उपकरणों को अपने घर तथा कार्य स्थल पर रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है ये चीज़ें जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और उसे सफल बनाते हैं। अब इतना तो समझ ही गए होंगे कि आज हम आपको वास्तु या फेंगशुई से ही जुड़ी किसी वस्तु के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए आपको अधिक इंतज़ार न करवाते हुए बताते हैं कि हम बात करने वाले हैं फेंगशुई में इस्तेमाल होने वाले धातु के बने ऊंट को स्थापित करना कितना लाभदायक साबित हो सकता है। 

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि फेंगशुई में बताए गए धातु के ऊंट को घर में स्थापित करने से जातक अपने बुरे वक्त से जल्दी छुटकारा पा लेता है। मगर इसके लिए इस बारे में जानकारी प्राप्त होना बहुत ज़रूरी माना जाता है। तो आइए जानते हैं क्या है वो ज़रूरी जानकारी-  

फेंगशुई के अगर किसी व्यक्ति के घर मेें कोई सदस्य आए दिन कोई न कोई बीमार से जूझ रहा हो तो यह गैजेट निश्चित रूप से उसके बहुत लााभदायक साबित होता है। 

इतना ही नहीं, ये मानसिक तनाव से मुक्ति दिलवाने में भी अपना एक अहम रोल निभाता है। कहा जाता है अगर इस घर या कार्य स्खल के उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थापित कर दिया जाए तो उपरोक्त बताई गई समस्याओं से जल्दी छुटकारा मिलता है। 

तो वहीं निवेश का उचित प्रतिफल पाने के लिए और जीवन में कैश फ्लो बरकरार रखने के लिए भीघर आदि की  इसी दशा में फेंगशुई ऊंट स्थापित करना चाहिए। 

इसके अलावा वास्तु विशेषज्ञों का मानना है निवेश को सुरक्षित बनाने और उससे अधिकतम लाभ पाने के लिए ऊंट का जोड़ा भी रखा जा सकता है। 

जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ हो उन्हें दो कूब वाले ऊंटों के जोडे़ को घर में स्थापित करना चाहिए।

Jyoti

Advertising