जीवन में धन-समृद्धि की है कमी तो अपनाएं ये Fengshui Tips

Tuesday, Sep 14, 2021 - 03:51 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते हैं जिस तरह भारत देश में भारतीय वास्तु शास्त्र काफी प्रचलन में है ठीक उसी तरह चीन में चीनी फेंगशुई नामक वास्तु शास्त्र प्रचलित है। आज हम आपको हमेशा की तरह बताने जा रहे हैं फेंगशुई वास्तु शास्त्र से जुड़े टिप्स। बता दें फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। जिसका प्रयोग भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली हर चीज़ को रखने से पहले किया जाता है। कहा जाता है फेंग+शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। ये शास्त्र पंचतत्वों पर आधारित है। यूं तो इसमें कितने तरह की चीज़ों के बारे में वर्णन किया गया परंतु कहा जाता है इसमें तीन सिक्कों का खास महत्व है। तो आइए जानते हैं कि इनका घर में इस्तेमाल कैसे लाभदायक होता है। 

फेंगशुई के अनुसार घर में लाल रिबने से बंधे तीन सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि की बढ़ोतरी होती है। यही कारण है न केवल चीन में बल्कि भारत में लोग इसे अपने घर में लगाते हैं।

बताया जाता है घर के मुख्य दरवाजे पर तीन सिक्के लटकाने से वहां रह रहे लोगों के जीवन में सुख-संपदा आती है। 

फेंगशुई के अनुसार धन-समृद्धि पाने के लिए धन की पेटी (कैश बॉक्स) में तीन सिक्के रखने चाहिए। साथ ही साथ ऐसा करने से भाग्य की अभिवृद्धि होती है।

इसके अतिरिक्त घर में तीन सिक्कों को रखने से व्यक्ति को अपने कर्ज से छुटकारा मिलता है। 

अगर किसी व्यक्ति के जरूरी काम बिगड़ रहे हों, तो उन्हें अपने पर्स में तीन सिक्के रखने चाहिए।

तो वहीं जिन लोगों के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का अधिक प्रभाव हो उन्हें अपने घर में इन तीन सिक्कों को रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार जिस भाग में 4 लिपी का चित्र बना हो, उसे ऊपर की ओर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तो वहीं इसके दूसरे भाग में 2 लिपी का चित्र बना हो तो इसे नीचे की तरफ रखा जाना जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।  

Jyoti

Advertising