फेंगशुई: इन चीजों को ले आएं घर, पैसों की तंगी सदा के लिए होगी दूर

Thursday, Nov 16, 2017 - 03:46 PM (IST)

अगर आपकी जिदंगी में परेशानी का सबसे बड़ा कारण पैसों की तंगी हैं, तो इसकी वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। क्योंक‌ि ज‌िन घरों में वास्तु दोष होता है वहां एेसी मुश्किलें अक्सर बनी रहती है, फिर चाहे आप ज्यादा कमाएं या कम। वजह वास्तु दोष कंम होने पर कमाई में बरकत होती है और व्यक्ति उन्नत‌ि की ओर बढ़ता है। फेंगशुई  के अनुसार अगर घर में इन वस्तुओं को लाया जाए तो वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है और लाभ नजर आने लगेता है।

 


घर में धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा रखें। ध्यान रखें कि यह घर के उत्तर पश्चिम कोण में हो। क्योंकि लाफिंग बुद्धा को समृद्धि का देवता कहा जाता है। इसे घर में रखने से आर्थिक परेशानी दूर होती है और घर में समृद्धि आती है। 


विंड चाइम घर में लगाने से घर के वास्‍तु दोष दूर होते हैं। इनकी घंटियों की आवाज से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।


चाइनीज सिक्कों को फेंगशुई में बहुत अहम माना गया है। इन्हें आय का स्त्रोत माना जाता है। इनको लाल रिबन में बांध कर घर में रखने से आय में वृद्धि होती है। इनकी जगह तांबे की गोल पट्ट‌ियों में छेद करके भी इन्हें खुद भी तैयार कर सकते हैं।


घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे के ऊपर बीच में लगाएं। मुख्य द्वार पर लगाने का तर्क यह है कि इससे घर को किसी की नजर नहीं लगती। यह घर को सुरक्षित रखता है तथा समृद्धि लाता है।

 

फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ग्लोब अपने अंदर प्रकाश को समाहित रखता है। इसलिए इसे जिस भी स्थान रखा पर रख्‍ाा जाता है वहां यह अपनी ऊर्जा से उजाला करता है यानी सकारात्‍मकता फैलाता है।

Advertising