हेल्दी और हैप्पी लव लाइफ के लिए ले आएं ये Lucky Charm

Friday, Jun 30, 2023 - 09:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How to boost Love life: हेल्दी और हैप्पी लव लाइफ के लिए सबसे जरुरी है सकारात्मक सोच, जिससे रिश्ते में नजदिकिया और अपनापन आएगा। यदि दो लोगों के बीच प्रेम एवं विश्‍वास होगा तभी रिश्ते की नींव मज़बूत होगी। प्रेम संबंधों को गहरा करना है तो घर ले आएं ये लकी चार्म-

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग बढ़ाने के लिए अपने घर की दक्षिण-पश्‍चिम दीवार पर पार्टनर और अपनी प्रेम भरे खूबसूरत लम्हों की मुस्कुराती हुई फोटोग्राफ लगाएं। यदि ऐसा करना संभव न हो तो खुले आसामां में उड़ते या हरे-भरे बाग-बगीचे में बैठे दो प्रेमी परिंदों की पेंटिंग लगा लें। ध्यान रखें जो लव बर्ड्स हों वो पिंजरे में कैद नहीं होने चाहिए।

मान्यता है लव लाइफ की खुशहाली के लिए डॉलफिन फिश बहुत लकी होती है विशेष तौर पर डांसिंग डॉलफिन यानि नाचती हुई डॉलफिन फिश। इसे सिंगल नहीं लगाना चाहिए, हमेशा पेयर में ही लगाएं। दक्षिण-पूर्व दिशा इसके लिए उत्तम होती है।


खूबसूरत फूलों को देखकर उदास तन और मन भी खिल उठते हैं। लाल रंग के फूल तो प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। घर के दक्षिण-पूर्व कोने में इन्हें सजाने से गरमाहट बनी रहती है। जब फूल मुरझा जाएं तो उन्हें तुरंत बदल लें। मुरझाए फूल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। कांटे वाले फूल कभी न सजाएं।

घर के सामने वाले बगीचे या पार्क की दक्षिण-पश्‍चिम दिशा में डार्क रंग की छोटी-छोटी लाइट लगाएं, येलो शेड की लाइट सबसे बेस्ट रहेगी। ध्यान रखें, लाइट खराब होने पर उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

घर की उत्तर-पश्‍चिम डार्यक्शन में स़फेद रंग के दो घोड़ों की तस्वीर सजाएं। ऐसा करने से रिलेशनशिप स्ट्रांग होगा।

लव लाइफ में रोमांस को कायम रखने के लिए दक्षिण-पश्मिच दिशा में मैडरिन बत्तख की मूति॔ लगाएं।

 

Niyati Bhandari

Advertising