Feng Shui Vastu Tips: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलना चाहते हैं तो घर में रखें ये प्यारी बिल्ली

Friday, Mar 31, 2023 - 10:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui Vastu Tips: फेंगशुई वास्तु का इस्तेमाल घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए किया जाता है। आजकल बाजार में बहुत से फेंगशुई के शो-पीस मिलते हैं, जिन्हें घर में रखकर सकारात्मक ऊर्जा का आगमन किया जा सकता है। लाफिंग बुद्धा, क्रिस्टल, कछुआ, विंड चाइम ऐसी बहुत सी वस्तुओं को घर में रखना लकी माना जाता है। वहीं भारतीयों के अनुसार बिल्ली को अशुभ माना जाता है लेकिन फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक बिल्ली शो-पीस को घर में रखने के बहुत से फायदे होते हैं। इसे लकी कैट और मनी कैट भी कहा जाता है। लकी कैट का एक हाथ खड़ा हुआ रहता है, जो कि लगातार हिलता रहता है। तो आइए जानते है किस तरह की कैट घर पर रखनी चाहिए और इन्हें रखने के क्या-क्या फायदे होते हैं।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Feng Shui Cat Direction Vastu Tips: फेंगशुई की ये बिल्ली दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए बहुत ही शुभ और खास मानी जाती है।



To improve the economic situation आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए: अगर आर्थिक स्थिति को और भी ज्यादा बेहतर बनाना चाहते हो तो घर या ऑफिस में सुनहरे रंग की बिल्ली को रखें।

To maintain happiness and prosperity in the house घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में हरे रंग की मनी कैट रखनी चाहिए। कहते हैं इसे घर में रखने से खुशियां बनी रहती हैं।

To get rid of home tribulation गृह क्लेश से मुक्ति के लिए: घर में अगर लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो शांति होना भी बहुत जरुरी है। कहते हैं जिस घर में क्लेश रहता है, वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती इसलिए पति-पत्नी में प्रेम-प्यार बढ़ाने के लिए लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।



To solve financial problems आर्थिक समस्या दूर करने के लिए: पैसों से जुड़ी किसी भी समस्या से जूझ रहें है तो कुबेर की दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में नीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। ऐसा करने से हर समस्या दूर हो जाती हैं।

 

Niyati Bhandari

Advertising