फेंगशुई: इस रंग से करें घर की साज-सजावट

Monday, Jul 08, 2019 - 01:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जिस तरह लोगों में वास्तु का प्रचलन है, ठीक उसी तरह चीनी वास्तु यानि फेंगशुई भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। आज हम आपको बताएंगे फेंगशुई के हिसाब से घर में कौन सा रंग आपके लिए शांति ला सकता है। कई रंग फेंगशुई में शांति, आरोग्य, आराम और प्रसन्नता का प्रतीक है। फेंगशुई के हिसाब से नीले रंग का प्रयोग करने से रचनात्मकता बढ़ती है, यह व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है। यह रंग शुद्धता, बुद्धिमत्ता, प्रेरणा और श्रेष्ठता से भी जुड़ा है। चलिए आगे जानते हैं इसके महत्व के बारे में। 

कहते हैं कि अगर घर की छत नीले रंग की हो तो इससे बच्चों का विकास बहुत ही बढ़िया होता है और इसके साथ ही उसके विचारों में सकरात्मकता आती है। 

कई बार किसी न किसी कारण से इंसान को रात में नींद नहीं आती है तो गाढ़े नीले रंग की कोई वस्तु अगर आप अपने सोने वाले कमरे में रख लें तो आपको इससे नींद अच्छी आएगी। 

बाथरूम में हमेशा नीला रंग ही उत्तम रहता है, क्योंकि ये शांति और आरोग्य का एहसास कराता है।

नीला रंग बैगनी के बहुत करीब माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आप अपने घर के धन वाले हिस्से को सक्रिय कर सकते हैं।

अगर आप गाढ़े नीले रंग का प्रयोग स्टडी, डेस्क या किचन टेबल वाले क्षेत्र में प्रयोग करेंगे। जहां पर रुपये-पैसों का हिसाब करते हैं तो आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी। यह धन, समृद्धि, ज्ञान और बुद्धिमत्ता के लिए बेहतरीन रंग है।

कहते हैं कि अगर आप में आत्मविश्वास की कमी है तो कहीं भी जान से पहले गाढ़े नीले रंग या नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहनें।

Lata

Advertising