पति-पत्नी के बीच कलह को दूर कर नजदीकियां लाएंगे ये Tips

Tuesday, Oct 27, 2020 - 11:10 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

फेंगशुई ऊर्जा विज्ञान है। इसमें यीन और यांग का संतुलन बनाए रखा जाता है। फेंगशुई विज्ञान को प्रयोग में लाते समय पृथ्वी, धातु, जल, वृक्ष और अग्नि इन पांचों तत्वों का विशेष संतुलन रखा जाता है। यदि आप अग्नि के स्थान पर पानी का संग्रह करते हैं तो स्पष्ट है कि घर में बहुत-सी समस्याएं उत्पन्न होंगी। पति-पत्नी के बीच कलह का यह प्रमुख कारण हो सकता है।

अपने रसोई घर में झांकिए, वहां शायद आपको यह देखने को मिले कि पानी को अग्नि के क्षेत्र में या अग्नि के बहुत निकट रखा है। कुछ घरों में रैफ्रिजरेटर के ऊपर माइक्रोवेव ओवन या टोस्टर रखा होता है। ऐसी स्थिति में उस घर में निश्चित रूप से कलह और झगड़े होते हैं।


पलंग पर एक ही गद्दा लगाएं
आपके डबल बैड पर दो अलग-अलग गद्दे होना आपके दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। यदि आपके एक पलंग पर दो गद्दे हैं तो आपको दो अलग-अलग पलंग लगाने चाहिएं। एक पलंग पर दो अलग-अलग गद्दे होने से आपके संबंधों के बीच दरारें आ सकती हैं। फेंगशुई की दृष्टिï मैं एक बैड पर दो अलग-अलग गद्दे होने से, दोनों की विचारधाराओं में मतभेद होना माना गया है। इस तरह संबंध बिगड़ते-बिगड़ते बात तलाक तक पहुंच सकती है।

आपसी प्यार कैसे बढ़ाएं
फेंगशुई में मेन्डेरिक डक का जोड़ा घर में रखा जाता है जिसे लव बर्ड्स के नाम से भी जाना जाता है। इस जोड़े से दम्पतियों में प्यार, रोमांस और एक-दूसरे के प्रति विश्वास में प्रगाढ़ता आती है। इन्हें आप अपने शयन कक्ष की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं इससे जो ऊर्जा का प्रवाह होता है उससे आपका प्यार बढ़ता है। इन लव बर्ड्स के जोड़े की चोंच आपस में मिली हुई होनी चाहिए।

Niyati Bhandari

Advertising