अपनी हर Problem को दूर करने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई टिप्स

Thursday, Feb 14, 2019 - 11:45 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज के समय में वास्तु के साथ-साथ चीनी वास्तु यानि फेंगशुई का ट्रेंड भी लोगों में काफी देखने को मिलता है। हर कोई अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के हिसाब से करवा रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए वह अपने घर में हर एक चीज़ वास्तु के हिसाब से ही करता है। आज हम आपको चीनी वास्तु यानि फेंगशुई से जुड़ी एक ऐसी चीज़ के बारे में बताएंगे जिसे घर में रखने से हमेशा बरकत बनी रहती है और आपकी पेरशानियां दूर हो सकती हैं। हम बात कर रहे हैं फेंगशुई ऊंट के बारे में। ऐसा कहा जाता है कि अगर फेंगशुई ऊंट को घर में रख लिया जाए तो घर में चल रही हर समस्या का अंत हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

फेंगशुई के अनुसार ऊंट को ऑफिस में रखने से बिज़नेस में चल रही परेशानी को कम किया जा सकता है। कहते हैं इसके प्रभाव से हर समस्या से बचा जा सकता है और बिज़नेस को ऊंचाईयों तक पहुंचाया जा सकता है।

अगर घर में कोई परेशानी चल रही हो तो फेंगशुई ऊंट को रखने से वो परेशानी कम हो सकती है। कहते हैं कि अगर ऊंट का जोड़ा रखा जाए तो तेजी से पैसों का फायदा भी हो सकता है। लेकिन एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर होता है।

फेंगशुई के अनुसार ऊंट को संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। राजस्थान की रेतीली धरती को पार करने के लिए ऊंट सबसे अच्छा साधन है। इसलिए कठिन परिस्थित को पार करने के लिए ऊंट को सबसे अच्छा माना गया है।
अपने lover को इस valentine दें ये gift, कभी नहीं छूटेगा साथ(video)

Lata

Advertising