Feng Shui Tips: गुणवान संतान की चाह से लेकर हर इच्छा पूरी करती है ये मूर्ति

Wednesday, Feb 08, 2023 - 01:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng Shui Vastu Tips: फेंगशुई वास्तु टिप्स को घर में अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इसमें ऐसी बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। सनातन धर्म के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। कहते हैं बछड़े को दूध पिला रही गाय की मूर्ति को घर में रखने से सूनी गोद भी जल्द भर जाती है। हिंदू धर्म की तरह फेंग्शुई में गाय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। फेंगशुई के अनुसार गाय की प्रतिमा को घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि गाय की ये मूर्ति घर में रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

To have children संतान प्राप्ति के लिए: वास्तु के अनुसार दूध पिलाती हुई गाय की मूर्ती रखने से निःसंतान दंपत्तियों की गोद भरती है और गुणवान संतान की प्राप्ति होती है।

सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय माता की प्रतिमा घर या ऑफिस में रखने से समृद्धि और सौभाग्य खुद ब खुद आपके पास चल कर आता है।

To get peace of mind मानसिक शांति पाने के लिए: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति कहीं खो सी गई है। मन अशांत होने पर व्यक्ति व्याकुल सा हो उठता है। ऐसे में मानसिक शांति पाने के लिए गाय की मूर्ति को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। अगर कोई मूर्ति नहीं ला सकता तो इनकी फोटो को दीवार पर भी लगाया जा सकता है।

For career advancement करियर की तरक्की के लिए: करियर में अपना नाम बनाने की चाह हर किसी की होती है। ऐसे में  गाय को अपने ऑफिस के टेबल पर जरूर रखें। इस से मेहनत का दोगुना फल मिलता है।

विशेष- अगर कोई व्यक्ति कठिन दौर से गुजर रहा हो या फिर घर में कलह-क्लेश बना रहता है तो उनके लिए गाय माता की मूर्ति परफेक्ट है। जिस घर की पहली रोटी गाय माता के लिए बनाई जाती है, वहां सदा अन्न-धन का वास बना रहता है।

Niyati Bhandari

Advertising