गुणवान संतान के लिए अपनाएं Feng Shui Tips

Wednesday, Nov 13, 2019 - 03:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के इस आधुनिक युग में वास्तु लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। जैसे कि लोग वास्तु को अपना रहे हैं, उसी के साथ फेंगशुई से भी जुड़े उपायों को लोग बहुत अच्छे से अपना रहे हैं। फेंगशुई में भी वास्तु की तरह ही चीज़ों के बारे में विस्तार से बताया गया है। घर को वास्तु दोष से मुक्त रखने के लिए फेंगशुई से जुड़े उपायों को जरूर अपनाना चाहिए। 

चीनी विद्या फेंगशुई में यूं तो अनेक गैजेट प्रचलित हैं, लेकिन गाय को अधिक महत्व प्राप्त है। फेंगशुई का भी मानना है कि गाय कामधेनु यानी कामना पूर्ति करने वाली और मानसिक शांति प्रदाता है। ऐसा माना जाता है कि अपने बछड़े को दूध पिला रही गाय के प्रतीक रूप को घर में स्थापित करने से न सिर्फ योग्य संतान की प्राप्ति होती है, बल्कि ऐसी संतान को कभी धन का अभाव नहीं होता। चलिए जानते इससे जुड़े कुछ और उपाय-

बाजार में यह गैजेट कई रूपों में मिलता है। इन्हीं में से एक रूप है- अपने बछड़े को स्तनपान करा रही गाय का। फेंगशुई का मानना है कि इस प्रतीक रूप को घर में स्थापित करने से नि:संतानत व इनफर्टिलिटी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और स्वास्थ व गुणवान संतान की प्राप्ति होती है। 

मुद्रा यानी सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का प्रतीक रूप फेंगशुई में खासा लोकप्रिय है। ऐसा प्रतीक रूप घर या दफ्तर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है, जो कि परिवार व संस्थान के लिए सौभाग्य व समृद्धि आमंत्रित करता है।

मानसिक शांति के लिए फेंगशुई गाय को घर में स्थापित करना चाहिए। यह गैजेट न सिर्फ मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारी उचित इच्छाओं को पूरी करने में मददगार भी होता है। 

कठिन दौर व मुश्किलों से जूझने की शक्ति भी प्रदान करता है यह गैजेट। इसे घर में दक्षिण-पूर्व में स्थापित करना चाहिए। इसे तस्वीर के रूप में भी दीवार पर लगाया जा सकता है।

अगर आपको लगता है कि आपकी मेहनत का उचित फल नहीं मिल रहा है तो फेंगशुई गाय को अपने ऑफिस टेबल पर स्थापित करें। यह आपको मेहनत का उचित प्रतिफल दिलाने में सहायक होगी। 

पढ़ाई में एकाग्रता व परीक्षा में सफलता पाने के लिए इसे विद्यार्थियों की स्टडी टेबल पर इसे जरूर रखना चाहिए।

Lata

Advertising