फेंगशुई के ये टिप्स दिला सकते हैं आपको बिज़नेस में मुनाफा

Wednesday, Feb 13, 2019 - 01:49 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
वैसे तो आज के समय में वास्तु का प्रचलन काफी हो चुका है। लेकिन ठीक उसी तरह चीनी वास्तु जिसे फेंगशुई कहा जाता है वो भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। कहते हैं कि अगर घर को वास्तु के हिसाब से न सजाया जाए तो परिवार वालों को कभी न कभी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आज हम आपको फेंगशुई में बताई गई एक ऐसी चीज़ के बारे में बताएंगे जिसे घर में रखने से हर समस्या का समाधान हो सकता है और उस चीज़ को क्रिस्टल ग्लोब के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी की लाइफ में उसके बिज़नेस, करियर या एजुकेशन को लेकर प्रॉब्लम चल रही हो तो इसे रखने से वो बहुत जल्द ही दूर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

फेंगशुई में कहा गया है कि अगर किसी के बिज़नेस में मुनाफा नहीं हो रहा हो तो अपने ऑफिस में क्रिस्टब ग्लोब को रखने से लाभ मिल सकता है। इसे रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।
 
अगर किसी बच्चे को पढ़ने में दिक्कत हो रही हो तो उसे अपने स्टडी रूम में क्रिस्टब ग्लोब रखना चाहिए। इससे उसके पढ़ने की क्षमता बढ़ेगी और याददाश्त भी तेज़ होगी। 

घर में क्रिस्टल ग्लोब रखने से परिवार वालों का एनर्जी लेवल बढ़ता है। अगर परिवार में कोई समस्या चल रही हो तो इसे घर के ड्राइंग रूम में भी रख सकते हैं।

फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल ग्लोब किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

क्रिस्टल ग्लोब पूरे दिन में कम से कम तीन बार घुमाना चाहिए, ऐसा करने से क्रिस्टल ग्लोब ओर प्रभावशाली हो जाता है।
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Lata

Advertising