Feng Shui Love Birds: दांपत्य और रिश्तों की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं प्रेम पक्षी
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 03:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Feng Shui Love Birds: लव बर्ड्स यानी प्रेम पक्षी, दो पक्षियों की जोड़ी होती है जो जीवन भर साथ रहते हैं। इन्हें निष्ठा, एकनिष्ठ प्रेम और आपसी सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हें घर में रखना केवल एक सजावट नहीं बल्कि एक ऊर्जात्मक प्रतीक होता है। जो दांपत्य और रिश्तों की ऊर्जा को जाग्रत करता है।
लव बर्ड्स की जोड़ी नवद्वारों की एकता का प्रतीक भी मानी जाती है। जैसे शरीर के नौ द्वारों (आंख, कान, नाक, मुंह, इत्यादि) में समरसता होनी चाहिए, वैसे ही प्रेम संबंधों में भी हर इन्द्रिय और भावना में संतुलन आवश्यक है। लव बर्ड्स हमें यही संतुलन सिखाते हैं मौन रहकर भी प्रेम को जीवंत बनाए रखना।
Why love birds are kept in the house according to Feng Shui फेंगशुई के अनुसार लव बर्ड्स को घर में क्यों रखा जाता है:
ची (Chi) ऊर्जा को संतुलित करना
लव बर्ड्स को बेडरूम या लिविंग एरिया में रखने से घर में बहने वाली प्रेममयी ची ऊर्जा में संतुलन आता है। ये ऊर्जा लोगों के आपसी रिश्तों को गहरा और मधुर बनाती है।
रोमांटिक रिलेशन को आकर्षित करना
यदि कोई व्यक्ति जीवनसाथी की तलाश में है, तो दो लव बर्ड्स की मूर्ति दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से संभावनाएं बढ़ती हैं। यह क्षेत्र फेंगशुई में रिलेशनशिप कॉर्नर कहलाता है।
पुराने रिश्तों की मरम्मत
यदि कोई रिश्ता टूटने की कगार पर है, तो लव बर्ड्स की मूर्ति को कांच या क्रिस्टल के ऊपर रखने से प्रेम ऊर्जा पुनः सक्रिय होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार लव बर्ड्स को घर में रखने के लाभ:
सद्भाव और निष्ठा में वृद्धि
वास्तु के अनुसार लव बर्ड्स घर में रखने से पति-पत्नी के बीच निष्ठा और समझ बढ़ती है। यह गृह कलह और वैवाहिक तनाव को कम करने में सहायक होता है।
प्रणय और सौंदर्य का प्रतीक
प्रेम पक्षी सौंदर्य, रचनात्मकता और सकारात्मक भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें शयनकक्ष में रखने से वातावरण रोमांटिक और सौहार्दपूर्ण बनता है।
संतान सुख में सहायक
कुछ पारंपरिक वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, लव बर्ड्स की उपस्थिति संतान सुख की संभावनाओं को भी बढ़ावा देती है क्योंकि वे जीवन के पुनर्जन्म चक्र और उर्वरता से भी जुड़े होते हैं।
How and where to keep love birds लव बर्ड्स कैसे और कहां रखें?
रिलेशनशिप को मजबूती देने के लिए लव बर्ड्स दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
लव बर्ड्स जोड़े में ही रखें। कभी भी एक अकेला पक्षी न रखें, अन्यथा यह अकेलेपन या रिश्ते में असंतुलन को दर्शाता है।
लव बर्ड्स साफ-सुथरी जगह पर रखें, धूल-धक्कड़ या बिखरी जगह पर रखने से उल्टा प्रभाव हो सकता है।
लव बर्ड्स के प्राकृतिक या मूर्त रूप दोनों ठीक हैं। असली लव बर्ड्स हों या लकड़ी, क्रिस्टल, सेरामिक की मूर्तियां दोनों ही ऊर्जात्मक प्रभाव देती हैं।