घर में स्थापित करें ये प्रतिमाएं, छप्पर फाड़ कर बरसेंगी खुशियां और धन

Monday, Jul 24, 2023 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng shui statue placement: फेंगशुई के अनुसार घर में पॉजिटिव ची ऊर्जा की बढ़ौतरी के लिए कुछ जानवरों की मैटेलिक प्रतिमाएं घर में सजानी चाहिए जैसे फू-डॉग, ड्रैगन, गोल्डफिश, तीन पैरों वाला मेढक, चमगादड़, सारस, कछुआ हाथी आदि। इससे छप्पर फाड़ कर बरसती हैं खुशियां और धन। आईए जानें, उन्हें कैसे स्थापित किया जाता है 



ड्रैगन को घर अथवा ऑफिस के अंदर सजाना चाहिए।



फु-डॉग को दरवाजे पर बाहर की तरफ प्रहरी के रूप में लगाएं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

गोल्डफिश मछली को सुनहरी रंग वाली मछली के नाम से भी जाना जाता हैं। घर में इस मछली को रखने से सकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है और इस मछली के साथ एक ब्लैक रंग की मछली जरुर रखनी चाहिए।

जो हमारे जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करती हैं।



ब्रॉन्ज के बने तीन पैरों वाले मेढक को मुख्यद्वार के पास रखें। आमदनी में बढ़ौतरी होगी। बेडरूम या किचन में न रखें। कार्यस्थल पर इसे अपनी डेस्क के बगल में रखने से धन के स्रोत में वृद्धि होती है।



फेंगशुई के विद्वान मानते हैं कि घर के बाहर चार जानवर काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ एवं हरा ड्रैगन अवश्य रखने चाहिए।

यह घर की सुरक्षा करते हैं। इसके अतिरिक्त हाथी, कछुआ, चमगादड़, हाथी की पीठ पर कछुआ और सारस को रखने से स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।

Niyati Bhandari

Advertising