इस पौधे को लगाने से आपके घर में भी होगी पैसों की बारिश

Friday, Mar 29, 2019 - 09:02 AM (IST)

 ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भारत में वास्तु शास्त्र के साथ-साथ चीनी वास्तु यानि फेंगशुई भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। जिस तरह वास्तु शास्त्र में बताए गए उपायों को अपनाकर घर से वास्तु दोष को खत्म किया जाता है, ठीक उसी तरह फेंगशुई में बताए गए उपायों को अपनाकर घर में हो रही परेशानियों और पैसों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जैसा कि वास्तु में मनी प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक समस्या का समाधान मिलता है, वैसे ही आज हम आपको फेंगशुई में बताए गए उस पौधे के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से पैसों से जुड़ी परेशानी को कम किया जा सकता है और इसके साथ ही इसे घर में लगाने सकरात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।     

जैसे वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने को एहमियत दी जाती है, ठीक उसी तरह फेंगशुई में क्रासुला के पौधे को मनी ट्री कहा जाता है और फेंगशुई में इसका काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि ये ट्री पैसों को अपनी ओर चुंबक की तरह खींचता है। 

मनी ट्री गहरे हरे रंग का होता है और यह बहुत जल्दी बढ़ता है। जिससे कि इसे पानी देने की कम ही जरूरत पढ़ती है। कहते हैं कि ये इतनी जल्दी फैलता है कि इसे जमीन में लगाना ज्यादा सही रहता है और इसे धूप या छांव में कहीं पर भी लगा सकते हैं। 

माना जाता है कि ये पौधा सकरात्मक ऊर्जा बढ़ता है और नकरात्मक ऊर्जा को बाहर करता है। इसे मेन गेट के दाईं ओर लगाने से घर में धन की वर्षा होगी। 

इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इसके पत्ते सफ़ेद या मुरझाए नहीं और अगर ऐसा हो तो ऐसी पत्तियों को काट देना चाहिए। 

मनी ट्री न सिर्फ धन के आगमन में बढ़ौतरी करता है बल्कि आपसी रिश्तों में भी मिठास बढ़ाता है। 

कहते हैं कि इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है। इसलिए इसे इस दिशा में नहीं लगाना चाहिए। 
Friday पर किया गया ये 1 काम आपको बनाएगा धनवान

Lata

Advertising